यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

9 लाख करोड़ के बजट में कर्मचारियों के वेतन के लिए ₹313 करोड़ नहीं; खोखला साबित हुआ 'सहकार से समृद्धि' का नाराः संजय सिंह
वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ 9 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल प्रदर्शन करेगी 'आप': संजय सिंह
ईवीएम में 56 इंच का सीना है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत दिखाए भाजपा सरकारः संजय सिंह
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स PACS) के कर्मचारियों के पिछले 8 वर्षों से लंबित वेतन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए योगी और मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। इस दौरान उनके साथ सहकारी समिति कर्मचारी प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।
संजय सिंह ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी सहकारी समिति कर्मचारियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेगी और इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। इसके साथ ही उन्होंने देश में वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी विशाल प्रदर्शन का ऐलान किया।
सहकारी समितियों के कर्मचारियों का 8 साल का बकाया वेतन तुरंत जारी करे योगी सरकारः संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 'सहकार से समृद्धि' और 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का दावा करते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र की रीढ़ मानी जाने वाली पैक्स समितियां भुखमरी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में कुल 7,266 पैक्स सहकारी समितियां हैं, जिनमें से लगभग 5,127 समितियों के कर्मचारियों- सचिवों, अकाउंटेंट और चौकीदारों को पिछले 8 साल से योगी सरकार वेतन नहीं दे पा रही है।
यूपी सरकार का बजट 9 लाख करोड़ रुपये के करीब है, लेकिन इन कर्मचारियों के वेतन के लिए महज़ ₹313 करोड़ का बजट सरकार नहीं निकाल पा रही है।" उन्होंने कहा कि 2018-19 से लगातार अधिकारी सरकार को बजट जारी करने के पत्र लिख रहे हैं, लेकिन सरकार बुलडोजर और नफ़रत की राजनीति में व्यस्त है। 'आप' मांग करती है कि सभी कर्मचारियों का पूरा बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए, अन्यथा पार्टी इनके आंदोलन को व्यापक रूप देगी।

80-20 की नौटंकी करने वाली भाजपा ने 80% कर्मचारियों को भी भूखा रखाः संजय सिंह
मुख्यमंत्री के 80-20 वाले बयानों पर तंज कसते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा, "चुनाव आते ही भाजपा 80-20 की नौटंकी शुरू कर देती है। जिन कर्मचारियों के घरों में चुल्हा नहीं जल रहा है. बच्चों की फीस नहीं भरी जा रही है और परिवार इलाज के अभाव में तड़प रहे हैं, वे सब बाबा जी के हिसाब से '80 वाले' ही हैं। भाजपा सिर्फ़ भाषण पिलाने और लोगों को भूखा रखने का काम करती है।"
कर्मचारी प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के 2,002 कैडर सचिवों में से 1,223 को नियमित वेतन नहीं मिल रहा है। सहकारिता मंत्री के गृह जनपद तक में ₹1.80 करोड़ का वेतन बकाया है। न्यायालय के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा और 9 साल की सेवा के बाद भी कैडर सचिव से एडीओ पद पर होने वाली पदोन्नति को सरकार ने रोक रखा है।
वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ 9 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करेगी 'आप': संजय सिंह
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश में एसआईआर (SIR) के नाम पर 13 करोड़ से अधिक वोटरों के नाम काटे जाने का खेल हुआ है। चुनाव आयुक्तों ने खुद माना है कि 10 महीनों में उनकी 14 आपत्तियों को दरकिनार किया गया और नियमों के विरुद्ध जाकर बंगाल में 16 लाख वोट काटने की कोशिश की गई।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा पर भगवान गणेश का नहीं, बल्कि 'लंकेश' का हाथ है, क्योंकि वोट चोरी और सरकारें गिराना रावणी प्रवृत्ति है। ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।" संजय सिंह ने ऐलान किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और वोट चोरी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी आगामी 9 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी।
'56 इंच का सीना' है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं, सत्ता से विदाई लें प्रधानमंत्रीः संजय सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर कटाक्ष करते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश आज बेरोज़गारी, पेपर लीक, महंगाई और नफरत की राजनीति से त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्होंने कहा, "ईश्वर ने प्रधानमंत्री को 25 साल सत्ता में रहने का पर्याप्त समय दिया, अब उन्हें देश पर कृपा करते हुए आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि मोदी जी वास्तव में लोकप्रिय हैं और उनका 56 इंच का सीना है, तो वे बैलेट पेपर से चुनाव कराने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते? बैलेट पेपर से चुनाव होते ही उनकी असलियत सामने आ जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए का सफाया तय है और 85% पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।
मुंद्रा पोर्ट पर ₹20,000 करोड़ की ड्रग्स पर भाजपा चुप; लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों की सुध ले सरकार: संजय सिंह
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि पंजाब पर झूठे आरोप लगाने वाली भाजपा यह बताए कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट (अडानी पोर्ट) पर ₹20,000 करोड़ का ड्रग्स का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा गया था, उस पर क्या कार्रवाई हुई? इसके अलावा गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ज़हरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हुई। वहीं, राजधानी लखनऊ में आई भीषण बाढ़ पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि 1,500 से अधिक घर जलमग्न हैं और लोग पानी के बीच से अर्थी ले जाने को मजबूर हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हैं, लेकिन योगी सरकार को तत्काल राहत पैकेज और बचाव कार्य तेजी से शुरू करने चाहिए।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

25 साल की सेवा पर PM मोदी का नया संकल्प- विकसित भारत, वी विल डू इट

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

काशी से क्योटो तक साझी समृद्धि की नई राह बना रही भारत-जापान मैत्री: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में 10 अक्टूबर से सस्ती हो सकती है प्रीमियम विदेशी शराब
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).