यूपी से राज्यसभा के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी जीते

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। निर्वाचित होने वाले 10 सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के आठ और समाजवादी पार्टी के दो सदस्य शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी बयान में में बताया गया कि राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होने के कारण इन रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने 22 सितंबर 2026 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके बाद 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई थी।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 9 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लेने और चुनाव में भरे जाने वाले स्थानों के बराबर ही प्रत्याशी मैदान में रहने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी 10 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
निर्वाचित सदस्यों में भाजपा के गोपी कृष्ण पाण्डेय, धर्मपाल सिंह, प्रियंका सिंह रावत, राधा कांत ओझा, राम प्रकाश पाल, राम प्रताप सिंह, विद्या सागर सोनकर और श्रुति गंगवार शामिल हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का पर्चा रद्द दिया गया।
लेखक के बारे में
Durgesg Tiwari
वीएल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ ’विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने मीडिया एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सेल्स एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दुर्गेश तिवारी ने लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक में कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट संबंधों, व्यवसाय विकास और प्रबंधन की बारीकियों को समझा। मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका ’विजुअल लाइव’ के माध्यम से समाचार एवं जनसंचार के कार्यों को आगे बढ़ाने से जुड़ी है। प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अनुभव का उपयोग करते हुए वह मीडिया संस्थान के विकास तथा उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। Durgesg Tiwari की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

युवाओं की ताकत से मजबूत होगा समाज: डॉ. अरविंद राजभर

सुभाष यदुवंश ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना, ‘दोनों राजकुमार’ कहकर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ फिर FIR, विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जगतपुर इंटर कॉलेज में पुलिस बल की ब्रीफिंग
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).