Durgesg Tiwari
वीएल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ ’विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने मीडिया एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सेल्स एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दुर्गेश तिवारी ने लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक में कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट संबंधों, व्यवसाय विकास और प्रबंधन की बारीकियों को समझा। मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका ’विजुअल लाइव’ के माध्यम से समाचार एवं जनसंचार के कार्यों को आगे बढ़ाने से जुड़ी है। प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अनुभव का उपयोग करते हुए वह मीडिया संस्थान के विकास तथा उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

