Fri, Oct 2
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।

नवोदय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान, 13 सितंबर को लखनऊ में जुटेंगे 300 से ज्यादा पूर्व छात्र

By News Desk·11 Sept 2026 07:00 PM (IST)
0
नवोदय के 200 से अधिक सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान, 13 सितंबर को लखनऊ में जुटेंगे 300 से ज्यादा पूर्व छात्र

लखनऊ। नवोदय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों और गुरुजनों के आत्मीय मिलन का मंच एक बार फिर सजने जा रहा है। नवोदय परिवार की ओर से द्वितीय नवोदय विद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 13 सितंबर, रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल डैमसन प्लम में किया जाएगा। समारोह में देशभर के नवोदय विद्यालयों से जुड़े 200 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रेस क्लब, लखनऊ में नवोदय परिवार की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें वेद प्रकाश राय, अनिल दीप आनंद, प्रज्ञा पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, प्रो. राजश्री पांडेय, हरिशंकर गुप्ता, अवनीश चौबे, डॉ. नित्या वर्मा, डॉ. अनुराग मिश्रा समेत अनेक पूर्ववर्ती छात्र मौजूद रहे।

आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें देश के विभिन्न नवोदय विद्यालयों से जुड़े सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर, प्राचार्य, पीजीटी-टीजीटी शिक्षक और कर्मचारी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि इन सभी गुरुजनों और कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

देश-विदेश में पहचान बना चुके पूर्व छात्र भी होंगे शामिल

समारोह में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके 300 से अधिक पूर्व नवोदयन के शामिल होने की संभावना है। इनमें प्रशासनिक एवं पुलिस सेवाओं के अधिकारियों के साथ शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सामाजिक सेवा, कारोबार और कला-साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व छात्र शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार समारोह में प्रेम कुमार गौतम (आईजी, एटीएस, उत्तर प्रदेश), रणवीर प्रसाद (आईएएस), सूर्यपाल गंगवार (आईएएस), राजशेखर रेड्डी (आईएएस), बबलू कुमार (आईपीएस), प्रशांत कुमार (आईएएस), रईस अख्तर (आईपीएस), जग प्रवेश (आईएएस), विजय कुमार, अमोल मुकुट (आईपीएस), विकास पांडेय (एसीपी), अनिल सागर (एसडीएम), जयप्रकाश सिंह (तहसीलदार), राघवेंद्र त्रिपाठी (तहसीलदार), शालिनी तिवारी (तहसीलदार), डॉ. वीरेंद्र प्रसाद (केजीएमयू), रविंद्र देव उपाध्याय, डॉ. मधुसूदन मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, सीताराम नारोलिया, विवेक तिवारी, अरविन्द कुमार समेत अनेक पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया है।

गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने की पहल

नवोदय परिवार के सदस्यों ने कहा कि नवोदय विद्यालयों की सात वर्ष की निःशुल्क आवासीय शिक्षा केवल किताबों और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रही है। यहां अनुशासित जीवनशैली, सामूहिकता, आपसी सहयोग और गुरुजनों के स्नेह व मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।

यही वजह है कि नवोदय विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आज देश और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, उद्योग, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में पूर्व नवोदयन अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

आयोजन समिति के अनुसार सम्मान समारोह का उद्देश्य केवल सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता और गुरु-शिष्य संबंध की आत्मीयता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। इन गुरुजनों ने अपने ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, स्नेह और मार्गदर्शन से हजारों विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी है।

नवोदय परिवार का मानना है कि यह आयोजन उस मजबूत गुरु-शिष्य परंपरा और पारिवारिक भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जो नवोदय विद्यालयों की विशिष्ट पहचान रही है। समारोह में पुराने सहपाठियों, गुरुजनों और नवोदयन परिवार के सदस्यों के एक मंच पर आने से पुरानी यादें भी ताजा होंगी।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

01 Oct 2026

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

01 Oct 2026

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

30 Sept 2026

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

01 Oct 2026

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

01 Oct 2026

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन