बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

बलिया: नगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरही के मौजा श्रीरामपुर निवासी डॉ. विनय कुमार यादव का चयन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल (मणिपुर) में सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। वे मेघालय के उमियम, शिलांग में अपनी शैक्षणिक सेवाएं देंगे। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बेटे की सफलता से माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।
डॉ. विनय कुमार यादव ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से सांख्यिकी एवं कंप्यूटिंग विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अरुणाचल प्रदेश से एप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इससे पहले वह बेंगलुरु स्थित एमएस रमैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ ही शोध के क्षेत्र में भी डॉ. यादव ने अपनी पहचान बनाई है। उनके 20 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा दुबई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने दो शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनकी एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है।
डॉ. विनय कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय पिता परशुराम यादव, माता-पिता के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और स्मार्टफोन से दूरी बनाए रखना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
डॉ. यादव की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

आईआईटी-बीएचयू के दीक्षांत में मेधा का सम्मान: कुमार मंगलम बिड़ला ने 62 मेधावियों को दिए 124 मेडल-अवार्ड, 2,048 छात्रों को मिली डिग्री

यूपी टीईटी-2026 के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, दो विवादित सवाल हटेंगे; 148 प्रश्नों से बनेगा नया परिणाम

मानव उत्पत्ति के रहस्यों की पड़ताल करेगा BHU, ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी से समझौता; जनवरी 2027 से शुरू होगा शोध

यूपी स्पेशल TET परीक्षा 3 नवंबर को, 6 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).