बागीचे में दवा छिड़कते समय सांप ने डसा, मजदूर की मौत

मऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पत्नी और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवा गांव में सोमवार दोपहर बागीचे में दवा का छिड़काव कर रहे एक मजदूर को विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए मऊ ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
चरौवा गांव निवासी प्रेम राजभर (35) पुत्र स्वर्गीय बब्बन राजभर सोमवार को गांव के ही एक बागीचे में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़े।
जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन उपचार के लिए मऊ ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम को मृत घोषित कर दिया। परिजन इसके बाद उन्हें अमवा माई सती स्थान भी ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बताया गया कि प्रेम राजभर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मजदूरी ही परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थी। उनकी मौत से पत्नी और तीन बेटियों समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 4.97 करोड़ से बनेगा वीर लोरिक का भव्य सभागार, नई पीढ़ी तक पहुंचेगी लोकनायक की वीरगाथा

रसड़ा चीनी मिल के लिए 5 अक्टूबर को किसान पंचायत, गांव-गांव जुटाए जा रहे किसान

करंट से मौत के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, डीएम ने पूर्व और वर्तमान लेखपाल पर कार्रवाई के दिए निर्देश

बांसडीह में बाढ़ राहत मुआवजा वितरण में गड़बड़ी, लेखपाल विपिन सिंह सस्पेंड
टॉप रीड्स

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).