Mon, Sep 21
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
सुलतानपुर। लैला से मिलने रात में पहुंचे मजनू को चोर समझकर ग्रामीणों ने कूटा। बराबर होता था आना-जाना, नजरें बचाकर निकल जाता था युवक, 19 सितंबर की रात ‘चोर-चोर’ के शोर में इश्क का बुखार उतरा। अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद से इस्तीफा दिया। फिल्म हनुमान अंश की कमाई ने सातवें हफ्ते में भी रफ्तार पकड़ी हुई है और फिल्म अब 350 करोड़ के आंकड़े के पहुंची करीब। यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी ने देश की संसद में अपना बहुमत बरकरार रखा। मतदान एक सुनियोजित प्रक्रिया के तहत हुआ, जिसमें ज्यादातर विपक्षी उम्मीदवार शामिल नहीं थे और इससे सरकार का सत्ता पर मजबूत नियंत्रण बना रहा। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, 95 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों के नतीजों में पार्टी की सूची के आधार पर चुने जाने वाले 225 सांसदों की सीट पर यूनाइटेड रशिया को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले हैं। एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में दोषी सिपाही प्रशांत को 10 साल की सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माना। लखीमपुर खीरी — सऊद अंसारी नाम का सिरफिरा स्कूल में घुसा और महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली, UGC-NET जून 2026 की फाइनल आंसर की जारी, 9 औऱ 10 सितंबर को हुई थी परीक्षा, इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी की आंसर की जारी। दिल्ली, DUSU चुनाव के लिए आज होगा मतदान, DU प्रशासन ने पूरी की चुनाव की तैयारियां, चुनाव के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए, करीब 1.51 लाख छात्र करेंगे मतदान, निगरानी के लिए 12 कंट्रोल रूम बनाए गए, सुरक्षा के लिए कॉलेजों में अतिरिक्त इंतजाम, बूथ पर पहचान जांच,भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, 68 ऑब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। हरिद्वार, 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप, वन विभाग टीम ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, अजगर के रेस्क्यू से लोगों ने ली राहत की सांस, कनखल की ब्रह्म विहार फेस-2 कॉलोनी का मामला। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजक टिप्पणी का मामला, आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, आरोपी मुबारक अली की सशर्त जमानत मंजूर, आरोपी मुबारक अली ढाई साल से जेल में बंद, याची ईमेल भेजने के आरोप में जेल में बंद है, महराजगंज के थाना भितौली दर्ज हुई थी FIR, अली ने अपमानजनक बातों वाला ईमेल भेजा था, जस्टिस कृष्ण पहल की सिंगल बेंच का फैसला। सुलतानपुर। लैला से मिलने रात में पहुंचे मजनू को चोर समझकर ग्रामीणों ने कूटा। बराबर होता था आना-जाना, नजरें बचाकर निकल जाता था युवक, 19 सितंबर की रात ‘चोर-चोर’ के शोर में इश्क का बुखार उतरा। अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति पद से इस्तीफा दिया। फिल्म हनुमान अंश की कमाई ने सातवें हफ्ते में भी रफ्तार पकड़ी हुई है और फिल्म अब 350 करोड़ के आंकड़े के पहुंची करीब। यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी ने देश की संसद में अपना बहुमत बरकरार रखा। मतदान एक सुनियोजित प्रक्रिया के तहत हुआ, जिसमें ज्यादातर विपक्षी उम्मीदवार शामिल नहीं थे और इससे सरकार का सत्ता पर मजबूत नियंत्रण बना रहा। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, 95 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों के नतीजों में पार्टी की सूची के आधार पर चुने जाने वाले 225 सांसदों की सीट पर यूनाइटेड रशिया को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले हैं। एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में दोषी सिपाही प्रशांत को 10 साल की सजा और 20 हजार रुपए का जुर्माना। लखीमपुर खीरी — सऊद अंसारी नाम का सिरफिरा स्कूल में घुसा और महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली, UGC-NET जून 2026 की फाइनल आंसर की जारी, 9 औऱ 10 सितंबर को हुई थी परीक्षा, इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी की आंसर की जारी। दिल्ली, DUSU चुनाव के लिए आज होगा मतदान, DU प्रशासन ने पूरी की चुनाव की तैयारियां, चुनाव के लिए 158 मतदान बूथ बनाए गए, करीब 1.51 लाख छात्र करेंगे मतदान, निगरानी के लिए 12 कंट्रोल रूम बनाए गए, सुरक्षा के लिए कॉलेजों में अतिरिक्त इंतजाम, बूथ पर पहचान जांच,भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, 68 ऑब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। हरिद्वार, 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप, वन विभाग टीम ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, अजगर के रेस्क्यू से लोगों ने ली राहत की सांस, कनखल की ब्रह्म विहार फेस-2 कॉलोनी का मामला। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमानजक टिप्पणी का मामला, आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, आरोपी मुबारक अली की सशर्त जमानत मंजूर, आरोपी मुबारक अली ढाई साल से जेल में बंद, याची ईमेल भेजने के आरोप में जेल में बंद है, महराजगंज के थाना भितौली दर्ज हुई थी FIR, अली ने अपमानजनक बातों वाला ईमेल भेजा था, जस्टिस कृष्ण पहल की सिंगल बेंच का फैसला।

बलिया में 4.97 करोड़ से बनेगा वीर लोरिक का भव्य सभागार, नई पीढ़ी तक पहुंचेगी लोकनायक की वीरगाथा

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·21 Sept 202655
0
बलिया में 4.97 करोड़ से बनेगा वीर लोरिक का भव्य सभागार, नई पीढ़ी तक पहुंचेगी लोकनायक की वीरगाथा
  • 350 दर्शक क्षमता वाले आधुनिक सभागार में HD प्रोजेक्शन, इंटेलिजेंट LED लाइटिंग और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम की होगी सुविधा

बलिया। लोकनायक वीर लोरिक की वीरगाथाओं और उनकी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बलिया के हसनपुरा, पोस्ट बिसौली, तहसील बांसडीह में 4.97 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सभागार और पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के लिए 1.36 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हो चुकी है और सभागार के फाउंडेशन का कार्य शुरू हो गया है।

करीब 350 दर्शकों की क्षमता वाले इस आधुनिक सभागार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां बेहतर साउंड सिस्टम, HD सिनेमैटिक प्रोजेक्शन, इंटेलिजेंट LED स्टेज लाइटिंग, मोटराइज्ड कर्टन और आधुनिक मंच व्यवस्था विकसित की जाएगी। सभागार को फायर-प्रूफ बनाने के साथ एकॉस्टिकल और इंटीरियर का विशेष कार्य भी कराया जाएगा।

वीर लोरिक की गाथा होगी संरक्षित

भोजपुरी लोक महाकाव्य ‘लोरिकायन’ के प्रमुख नायक माने जाने वाले वीर लोरिक का संबंध बलिया के सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के गौरा गांव से बताया जाता है। लोककथाओं में वीर लोरिक को साहस, शौर्य और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाले योद्धा के रूप में याद किया जाता है।

वीर लोरिक से जुड़ी प्रसिद्ध लोकगाथाओं में मारकुंडी घाटी का ‘वीर लोरिक पत्थर’ भी शामिल है। लोकमान्यता के अनुसार, मंजरी के कहने पर वीर लोरिक ने अपनी तलवार के एक वार से विशाल पत्थर को दो हिस्सों में काट दिया था। यह पत्थर आज भी वीरता और प्रेम की लोककथा का प्रतीक माना जाता है।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया महत्वपूर्ण कदम

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि वीर लोरिक की वीरता और उनकी लोकगाथाएं उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हसनपुरा में सभागार और पुस्तकालय का निर्माण वीर लोरिक के जीवन, शौर्य और लोकगाथाओं को संरक्षित करने तथा उन्हें व्यापक स्तर पर नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस परियोजना के जरिए बलिया की लोकसंस्कृति, स्थानीय कलाकारों और वीर लोरिक की ऐतिहासिक-लोकगाथा को एक आधुनिक मंच मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20261365

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

19 Sept 20262980

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20263110

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20262355

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

20 Sept 20261050

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

19 Sept 20262000

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

20 Sept 20261000

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20261560

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश