बलिया में अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 60 वाहनों से वसूला 30.51 लाख रुपये जुर्माना

बलिया। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 वाहनों पर 30 लाख 51 हजार 760 रुपये का अर्थदंड लगाया है। खास बात यह रही कि जुर्माने की पूरी राशि मौके पर ही जमा करा ली गई। छह से आठ अक्टूबर तक चले तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के दौरान करीब 500 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना वैध अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र (आईएसटीपी) के मौरंग, गिट्टी सहित अन्य उप-खनिजों का परिवहन करते पाए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। खनन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बिहार से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले खनिज परिवहन वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान आवश्यक अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र (ISTP) और अन्य जरूरी दस्तावेजों के बिना उप-खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को चिह्नित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 30,51,760 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश की सीमा में वैध आईएसटीपी और आवश्यक दस्तावेजों के बिना उप-खनिजों का परिवहन करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन जांच अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रसड़ा में ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश

बलिया: थाना समाधान दिवस में 75 शिकायतें दर्ज, मौके पर 11 का निस्तारण

जिलाधिकारी से वार्ता के बाद 9 अक्टूबर का कर्फ्यू स्थगित

हनुमान ध्वज पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).