बलिया : मां काली मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी और बाल अपचारी गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव स्थित मां काली मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए 356 ग्राम चांदी के आभूषण और 5.38 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चांदी की छतरी भी बरामद हुई है।
गुरुवार को उदयपुरा गांव स्थित मां काली मंदिर से चढ़ावे और माता के श्रृंगार का सामान चोरी कर लिया गया था। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की।
दुबहड़ पुलिस के उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जनाड़ी गांव के पास धरनीपुर मोड़ से रिगवनबंधा की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दो लोगों को रोक लिया। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता, निवासी ग्राम पकड़ी, थाना पकड़ी, जनपद बलिया के रूप में हुई है। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और चांदी की छतरी बरामद की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ओडिशा से गांजे की खेप लेकर यूपी पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार, मऊ में 30 किलो नशीला पदार्थ बरामद

पार्टियां, रंगबाजी और गले में सांप! लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी ऋषभ चर्चा में

लोहिया अस्पताल के बाहर बवाल, तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; 7 लोग हिरासत में

सआदतगंज में तीन हत्याओं से हड़कंप, सड़क पर उतरा लोगों का आक्रोश; न्याय की मांग
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).