अपने ही सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी : रमेश सिंह
लोकसभा चुनाव में विधायकों की संख्या के आधार पर हो सीटों का बंटवारा
जौनपुर। निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि मछुआ बाहुल्य सीटों पर पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़के लोकसभा पहुंचने का कार्य करेगी। जौनपुर प्रतापगढ़, फतेहपुर, गाजीपुर समेत अन्य लोकसभा क्षेत्र में मछुआ समाज की जनसंख्या प्रभावशाली है। अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक अन्य घटक दल की तर्ज पर विधानसभा में चुने गए विधायकों की संख्या के आधार पर लोकसभा चुनाव में सीटों का वितरण होना चाहिए और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए छोटे भाई निषाद पार्टी को समुचित सम्मान देने का कार्य करेगी।
निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में मछुआ समाज को सर्वांगीण विकास से जोड़ा जा रहा है, केंद्र व प्रदेशसरकार द्वारा मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में मछुआ समाज अपनी ऊंचाइयों को छू रहा है।
विधायक ने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में कहा कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी एनडीए का एक घटक दल है और उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 में से 80 सीट जीताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 की तर्ज पर मछुआ समाज और निषाद पार्टी का मान सम्मान रखते हुए टिकट का बटवारा करेगी।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).