
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न
दया शंकर चौधरी
लखनऊ। अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) तथा कृषोन्नति (Krishonnati) योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कृषि निदेशक (प्रसार) / नोडल अधिकारी-पी०एम० आर०के०वी०वाई०, कृषि भवन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं यथा पी०एम० आर०के० वी०वाई० योजनान्तर्गत घटकवार कराये जा रहे कार्यों की प्रगति, विकसित कृषि संकल्प अभियान ( 29.05.2025 से 12.06.2025) की तैयारियों के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत कया गया।
बैठक में अमर नाथ मिश्रा, अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) / नोडल अधिकारी-कृषोन्नति योजना, कृषि भवन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा कृषोन्नति योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही जे०पी० चौधरी, संयुक्त कृषि निदेशक (अभियन्त्रण), कृषि भवन, उ०प्र० लखनऊ द्वारा प्रदेश में फसल अवशेष प्रबन्ध हेतु किये जा रहे प्रयासों / कार्यों की अद्यतन स्थिति से भारत सरकार से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
अपर सचिव, भारत सरकार द्वारा निर्देश दिये गये कि पी०एम० आर०के०वी० वाई० एवं कृषोन्नति योजनाओं के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति का संज्ञान लिया गया तथा प्रदेश स्तर पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गयी। अपर सचिव, भारत सरकार द्वारा योजनाओं के अन्तर्गत कार्यों में सुधार हेतु निम्नवत् निर्देश भी दिये गये :- केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के एम०आई०एस० एवं कृषि मैपर पोर्टल पर अद्यतन सूचनाएं अपडेट करायी जाएं। पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लम्बित शिकायतों का निस्तारण तेजी के साथ पूर्ण करा लिये जाएं।
प्रदेश में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं पौध रोपड़ तथा उर्वरक आदि की व्यवस्थाएं स-समय सुनिश्चित करायी जाएं। उत्तर प्रदेश में शहद उत्पादन की अपार सम्भावनाएं हैं। इसके लिए बी-कीपिंग से सम्बन्धित योजनाओं को बढ़ावा दिया जाय। फसल बीमा योजनान्तर्गत अधिक से अधिक फसलों एवं किसानों का आच्छादन सुनिश्चित कराया जाय। कृषि उत्पादों के सुनिश्चित विपणन के साथ-साथ उत्पादक कृषकों को अधिक से अधिक मूल्य उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।
केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में विकसित कृषि संकल्प अभियान ( 29 मई से 12 जून. 2025 तक) की समस्त तैयारियों तत्काल सुनिश्चित करा लिये जाएं। राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कृषि निदेशक (प्रसार) / नोडल अधिकारी, पी०एम० आर०के०वी०वाई०, कृषि भवन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में लगभग 220 टीम गठित की गयी हैं, जिनमें आई०सी०ए०आर० के संस्थानों, 89 किसान विज्ञान केन्द्रों द्वारा आई०सी०ए०आर०-अटारी, कानपुर के मार्ग निर्देशन तथा कृषि एवं सहवर्ती विभागों के सहयोग से लगभग 6500 कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। समस्त कार्यक्रमों हेतु टीम गठन करते हुए ग्राम पंचायतें चयनित कर ली गयी हैं। साथ ही माननीय कृषि मंत्री जी, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 22. मई. 2025 में विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी करा ली गयी है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).