
आन लाइन शापिंग पर लगे अतरिक्त टैक्स ः सुरेश छबलानी
लखनऊ। *यूपी के बजट में हमारी मांग है कि ऑनलाइन पर लगे अतिरिक्त कर खुदरा व्यापारी को मिले राहत खुदरा व्यापार को जीवित रखने के लिए ऑनलाइन कंपनियों के माल निकासी पर कर लगाकर खुदरा व्यापार को जीवित रखा जाए तथा बाजारों को सुंदर बनाने के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया जाए ताकि सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो और करोड़ों व्यापारी अपने परिवार का भरण पोषण भी करता रहे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने कहा की बाजार और व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु है और बाजारों को आधुनिक बनाकर शौचालय की समुचित व्यवस्था करके सौंदर्यीकरण करके प्रदेश के व्यापार और उद्योग को कई गुना बढ़ाया जा सकता है इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को विशेष प्रयास करना चाहिए लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जिलों में जल पर कर लिया जा रहा है जबकि संवैधानिक रूप से जल पर कर नहीं लिया जा सकता जल के उपभोग का शुल्क लिया जा सकता है लेकिन लाखों रुपए के नोटिस प्रदेश के व्यापारियों को जलकल विभाग तथा नगर निगम द्वारा बांटे जा रहे हैं और उन पर पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा दिए जाने की मांग भी आने वाले बजट में शामिल हो।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).