देव दीपावली की भीड़ में पर्यटकों को लूटने की तैयारी! वाराणसी में आंध्र प्रदेश के 14 आरोपी गिरफ्तार, 57,960 रुपये बरामद

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी में देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों की भीड़ के बीच चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे कथित अंतरराज्यीय गिरोह का वाराणसी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिगरा पुलिस ने गिरोह के सरगना और सदस्यों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और पर्यटकों से चोरी किए गए 57,960 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी देव दीपावली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से वाराणसी आए थे। पुलिस ने सभी को 24 नवंबर 2026 को सिगरा थाना क्षेत्र के एनपीएस गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया।
एनपीएस गेस्ट हाउस से पकड़ा गया गिरोह
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा सिगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए सभी 14 आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरोह देव दीपावली के मौके पर पर्यटकों की भीड़ को निशाना बनाने के उद्देश्य से वाराणसी पहुंचा था।
दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों मोबाइल चोरी के बताए गए हैं। इसके अलावा पर्यटकों से चोरी किए गए 57,960 रुपये भी बरामद हुए हैं।
बरामदगी में वनप्लस मोबाइल का IMEI नंबर 868434072395553/868434072395546 और ओप्पो मोबाइल का IMEI नंबर 860973082298636/860973082298628 दर्ज किया गया है।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस की ओर से जारी जानकारी में चार आरोपियों के नाम और पते सार्वजनिक किए गए हैं। इनमें गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन उर्फ डूम्मू, मालेल्ला साईगोपी, जांपा किरण कुमार और इट्टा वेंकटेश शामिल हैं। इनके पते आंध्र प्रदेश के गुंटूर और प्रकाशम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के बताए गए हैं। बाकी 10 आरोपियों के नाम और विस्तृत पते प्रेस नोट में नहीं दिए गए हैं।
2019 से 2021 तक के आठ पुराने मुकदमों का जिक्र
पुलिस प्रेस नोट में गिरोह के आपराधिक इतिहास के तौर पर वर्ष 2019, 2020 और 2021 के आठ मुकदमों का उल्लेख किया गया है। ये मुकदमे आंध्र प्रदेश के टंगुटुर, चिराला और राजमुंदरी-II टाउन थानों में दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी से संबंधित आईपीसी की धारा 379 का जिक्र है।
सिगरा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना सिगरा में मुकदमा संख्या 0482/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 112(2) के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक सौरभ शाही, सलमान खान, डाली साहू समेत थाने के पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

विधायक सुशील सिंह के काफिले में मौत बनकर घुसी स्कॉर्पियो! दो फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, एक युवक गंभीर; हादसे पर विधायक ने जताया शक

1952 में मिला था यूपी पुलिस को खास सम्मान, 74 साल पुरानी विरासत को वाराणसी में किया गया याद; पुलिस आयुक्त ने फहराया ध्वज

रात में बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस से निकले DRM, ट्रैक से सिग्नल तक परखी सुरक्षा; कवच और ब्रेक सिस्टम का लिया जायजा

देव दीपावली से पहले काशी के घाटों पर खुली रोशनी की पोल, महापौर को मिले कई ‘डार्क जोन’; अफसरों को तत्काल सुधार के निर्देश
टॉप रीड्स

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).