देव दीपावली से पहले काशी के घाटों पर खुली रोशनी की पोल, महापौर को मिले कई ‘डार्क जोन’; अफसरों को तत्काल सुधार के निर्देश

वाराणसी। देव दीपावली पर काशी के घाट लाखों दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने की तैयारी में हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान कई घाटों पर अंधेरे की समस्या सामने आई। अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव से पहुंचे महापौर अशोक कुमार तिवारी ने करीब आधा दर्जन घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल डार्क जोन खत्म करने और सभी घाटों पर रोशनी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
रविवार को महापौर ने नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी और नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ गंगा के रास्ते घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सजावटी लाइटिंग, झालरों, फ्लड लाइट, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में कई स्थानों पर प्रकाश की कमी मिलने के बाद महापौर ने संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा।
मानसरोवर से ब्रह्मा घाट तक अंधेरे पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान मानसरोवर घाट, राजा घाट, पांडेय घाट, बलुआ घाट, ब्रह्मा घाट, हनुमानगढ़ी घाट और मणिकर्णिका घाट के बगल वाले हिस्से में पर्याप्त रोशनी नहीं मिली। महापौर ने इन स्थानों पर तत्काल प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देव दीपावली पर घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में किसी भी हिस्से में अंधेरा नहीं रहना चाहिए। घाटों की सीढ़ियों और आवागमन वाले रास्तों पर भी पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने को कहा गया।

डोमरी के मियावाकी वन में लगेंगी फ्लड लाइट
महापौर ने नमो घाट के सामने गंगा पार डोमरी क्षेत्र में विकसित मियावाकी वन का भी संज्ञान लिया। यहां फ्लड लाइट लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि नदी के उस पार का क्षेत्र भी रोशनी से जगमगा सके।
इसके साथ ही सभी घाटों पर 'स्वच्छ काशी, सुंदर काशी' के संदेश वाले बैनर लगाने और जागरूकता संदेश लिखवाने को कहा गया। नगर निगम को घाटों की सुंदरता के साथ स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
रोशनी के साथ सफाई और बुनियादी सुविधाओं की भी जांच
नाव से निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाटों की साफ-सफाई, सीढ़ियों की स्थिति, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा तथा सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। देव दीपावली से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे करने और व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर तत्काल सुधार कराने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य अभियंता खुरेश चंद्र, क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का ‘मेगा प्लान’, गंगा में बनेगा अस्थायी पुलिस स्टेशन; 3 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा

अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, काशी में हनुमान भक्त! नशे से आध्यात्मिकता तक का सफर, अस्सी घाट पर 108 बार किया चालीसा पाठ

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हरिद्वार में दी श्रद्धांजलि

वाराणसी में वोटर लिस्ट पर निर्वाचन आयुक्त की सख्ती, युवाओं-महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).