Tue, Nov 24
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

मऊ में 48 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, 10 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की दूसरी किस्त

By Ashutosh Kumar Sharma·31 Oct 2026 09:16 PM (IST)
0
मऊ में 48 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, 10 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की दूसरी किस्त

मऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मऊ को करीब 48 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अमिला मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अमिला, नगर पंचायत दोहरीघाट और जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास निर्माण की दूसरी किस्त वितरित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।

अधूरी समस्याओं पर मंत्री ने दिया भरोसा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरे हो चुके विकास कार्य भले ही याद न हों, लेकिन क्षेत्र की जो समस्याएं अभी अधूरी हैं, वे उन्हें एक-एक करके याद हैं। उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने थानीदास रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जा रही है। इस संबंध में संबंधित मंत्री के कार्यालय से पत्र भी प्राप्त हुआ है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बहादुरपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में सड़क और रेलवे की जमीन से जुड़ी पुरानी समस्याओं का भी उल्लेख किया। कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों को सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं और कई समस्याओं का समाधान भी हुआ है।

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

मंत्री ए.के. शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने गुजरात में बनी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। इस परियोजना की परिकल्पना से लेकर निर्माण तक प्रधानमंत्री के सहयोगी के रूप में उन्हें भी योगदान करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है।

मंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में भी सरदार पटेल की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी तक ऐसे राष्ट्रनायकों के विचार और योगदान पहुंचाना जरूरी है।

पीएम आवास के 10 लाभार्थियों को मिली दूसरी किस्त

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए दूसरी किस्त दी गई। मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश बुनियादी सुविधाओं, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

मऊ को विकास का मॉडल बनाने का संकल्प

ए.के. शर्मा ने कहा कि मऊ के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने का लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

22 Nov 2026

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

22 Nov 2026

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

22 Nov 2026

बाबा रामदेव के बयान पर सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान की प्रतिक्रिया, बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

21 Nov 2026

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

23 Nov 2026

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

21 Nov 2026

2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे

23 Nov 2026

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB