काशी क्षेत्र के 31,168 बूथों पर मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
वाराणसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलों में 31,168 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और विचारों पर चर्चा की। बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन और विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव और विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। भाजपा के अनुसार, केंद्र और प्रदेश सरकारें उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
स्वच्छता अभियान के बाद हुआ पौधरोपण
जयंती कार्यक्रम से पहले रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर में साफ-सफाई के बाद पौधरोपण किया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अनिल श्रीवास्तव, अनूप जायसवाल, अनिल गुप्ता, वीरभद्र सिंह, देवेंद्र मौर्या, संतोष सोलापुरकर, प्रदीप प्रजापति, इंद्रभूषण कुशवाहा, विशाल, राजबहादुर राजभर, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पटेल, विजय शंकर सिंह और लक्ष्मीकांत पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रेलवे स्टेशनों पर खाने की बर्बादी रोकने की मुहिम, वाराणसी मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर चला जागरूकता अभियान

धनतेरस-दीपावली पर वाराणसी में जाम रोकने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, 80% फोर्स सड़कों पर रहेगी तैनात

धनतेरस-दीपावली पर वाराणसी में जाम से निपटने की तैयारी, सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर; अतिक्रमण और गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई

रेलवे की सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई, वाराणसी मंडल के 7 कर्मचारी सेवानिवृत्त; पात्र कर्मियों को उसी दिन मिला प्रमोशन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).