DDU जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया का डीआरएम ने किया निरीक्षण

पर्व-त्योहार सीजन में यात्री आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर
डीडीयू नगर। पर्व-त्योहार सीजन में यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, यात्रियों के आवागमन और स्टेशन परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया डीआरएम ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में जीटी रोड से आने वाले वाहनों के लिए संचालित गेट नंबर 1 और 2 का निरीक्षण किया। दोनों गेटों के चौड़ीकरण से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करते हुए सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात प्रवाह बेहतर रखने पर जोर दिया गया।
गेट नंबर 3 जल्द खोलने के निर्देश
पुराने बस स्टैंड की ओर बनाए गए गेट नंबर 3 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग में पुराने बस स्टैंड से स्टेट बैंक तक भूमि समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। डीआरएम ने इन कार्यों में तेजी लाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू बनाने और गेट नंबर 3 को जल्द खोलने के निर्देश दिए।
अनधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण के निर्देशUPNews
सर्कुलेटिंग एरिया में निर्धारित रूट के अनुसार वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने और वाहनों को अनावश्यक रूप से खड़ा कर यातायात बाधित न करने देने पर विशेष जोर दिया गया। अनधिकृत स्थानों पर वाहनों की पार्किंग पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया। स्टेशन के प्रवेश क्षेत्र से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए कॉनकोर्स, फुट ओवरब्रिज और एस्केलेटर क्षेत्र की लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
वैगन केयर सेंटर की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
जंक्शन के निरीक्षण के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने वैगन केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैगन अनुरक्षण और मरम्मत कार्यों की प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों तथा केंद्र की मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान कार्यप्रणाली का अध्ययन करते हुए वैगन अनुरक्षण में आधुनिक तकनीक और अद्यतन व्यवस्थाओं को शामिल करने की संभावनाओं का आकलन करने पर जोर दिया। उपलब्ध संसाधनों और जरूरतों के अनुसार केंद्र की सुविधाओं को अधिक आधुनिक, प्रभावी और दक्ष बनाने की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों को मिलेगा आशियाना, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

बेल्थरारोड में 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह, डीएम ने दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

वाराणसी मंडल में माल-भाड़ा ग्राहक बैठक, रेल से ढुलाई बढ़ाने पर जोर

शिक्षकों के मुद्दों पर योगी का सपा पर हमला, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).