Fri, Oct 16
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

वाराणसी में पार्किंग व्यवस्था को लेकर नगर निगम का बड़ा फैसला

By Ashutosh Kumar Sharma·25 Sept 2026 10:13 PM (IST)
0
वाराणसी में पार्किंग व्यवस्था को लेकर नगर निगम का बड़ा फैसला
  • निजी पार्किंग शुल्क में कटौती, प्रथम चरण में पांच स्थानों पर बनेगा पिक एंड ड्रॉप स्थल

वाराणसी। शहर में पार्किंग व्यवस्था और ऑटो-ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। शुक्रवार को वाराणसी स्मार्ट सिटी सभागार में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम लोगों को बेहतर सुविधा देने को लेकर निर्णय लिए गए।

निजी पार्किंग शुल्क में बड़ी कटौती

बैठक में निजी पार्किंग संचालकों से नगर निगम द्वारा लिए जाने वाले शुल्क को कम करने का फैसला किया गया। अपनी निजी भूमि पर पार्किंग संचालित करने वालों का शुल्क कुल मासिक आय के 17 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, एग्रीमेंट के आधार पर दूसरे की निजी भूमि पर पार्किंग संचालित करने वाले संचालकों का शुल्क 12 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत किया गया है।

पांच स्थानों पर शुरू होगी पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए शहर में पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था विकसित की जाएगी। इन स्थानों पर वाहन केवल यात्रियों को उतारने या बैठाने के लिए रुक सकेंगे। यहां स्थायी पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

प्राथमिकता के आधार पर इंग्लिशिया लाइन, पाण्डेयपुर-आजमगढ़ रोड, चौकाघाट पुल के पास, आशापुर-सारनाथ रोड, मैदागिन कोतवाली के सामने, पड़ाव, लंका, राजघाट, कलेक्ट्री फार्म और दुर्गाकुंड ऑटो स्टैंड सहित कई स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से प्रथम चरण में पांच स्थानों पर पिक एंड ड्रॉप स्थल विकसित किए जाएंगे।

20 प्रमुख चौराहों पर जेब्रा और स्टॉप लाइन

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर के 20 प्रमुख चौराहों और स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन पेंटिंग कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पाण्डेयपुर चौराहे से सीकड़ लगाकर यातायात को व्यवस्थित करने और महानगर सीमा तक पिक एंड ड्रॉप के संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

लहरतारा और कैंट क्षेत्र पर भी फोकस

लहरतारा पुल के नीचे बस पार्किंग और पुलिस चौकी के आसपास के क्षेत्र का सुंदरीकरण कराने पर चर्चा हुई। इसके अलावा आई.पी. विजया मॉल के पास वाहन पार्किंग विकसित करने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

कैंट क्षेत्र के सामने ऑटो चालकों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े किए जाने से उत्पन्न यातायात समस्या को देखते हुए प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।

अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि विधिवत अनुमति लेने के बाद ही पार्किंग का संचालन किया जा सकेगा। बिना अनुमति पार्किंग संचालित करने वालों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ऑटो यूनियन को 15 दिन का समय

ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को मौजूदा ऑटो स्टैंड के आसपास शेड और शौचालय के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नए ऑटो स्टैंड के लिए संभावित स्थलों की जानकारी 15 दिनों के भीतर समिति को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्राप्त प्रस्तावों पर आगामी बैठक में चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते