बनारस स्टेशन पर ‘संवाद से समाधान’ के तहत कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर कार्यक्रम आयोजित

रेल कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान पर जोर
वाराणसी। रेल कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं और परिवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर ‘संवाद से समाधान’ पहल के तहत वृहद कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टेशन निदेशक कार्यालय में किया गया। इसमें कर्मचारियों ने सेवा से जुड़े विभिन्न मामलों और समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कराया। कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गई, जबकि कर्मचारियों को उनके प्रकरणों से संबंधित जानकारी और आगे की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन भी दिया गया।
कर्मचारियों और प्रशासन के बीच संवाद पर जोर
‘संवाद से समाधान’ पहल का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देना तथा सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और समाधान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार समाधान मंडल प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में मंडल कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद, स्टेशन निदेशक रामजी यादव, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रेलवे स्टेशनों पर खाने की बर्बादी रोकने की मुहिम, वाराणसी मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर चला जागरूकता अभियान

धनतेरस-दीपावली पर वाराणसी में जाम रोकने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, 80% फोर्स सड़कों पर रहेगी तैनात

धनतेरस-दीपावली पर वाराणसी में जाम से निपटने की तैयारी, सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर; अतिक्रमण और गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई

रेलवे की सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई, वाराणसी मंडल के 7 कर्मचारी सेवानिवृत्त; पात्र कर्मियों को उसी दिन मिला प्रमोशन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).