हैदरगंज-ऐशबाग मुख्य मार्ग पर 'मौत का मैनहोल': जलकल विभाग की लापरवाही से बना हादसों का स्पॉट, 3 दिन पहले हुआ रिपेयर धंसा
लखनऊ। हैदरगंज से ऐशबाग जाने वाले व्यस्त मुख्य मार्ग पर खुला और टूटा पड़ा मैनहोल राहगीरों व वाहन चालकों के लिए सीधा काल साबित हो रहा है। सड़क के बीचों-बीच स्थित यह गहरा गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलकल विभाग की अनदेखी के चलते यह स्थिति बनी हुई है।
भ्रष्टाचार का 'जुगाड़': 3 दिन में ही धंस गया ढक्कन
मामले में कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। महज 3 दिन पहले ही एक निजी कंपनी द्वारा इस मैनहोल की मरम्मत का दावा किया गया था। लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और 'जुगाड़' वाले काम का नतीजा यह रहा कि ढक्कन 72 घंटे भी नहीं टिक सका और दोबारा धंस गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए ढक्कन और मरम्मत के नाम पर सिर्फ कागजी फाइलें और कमीशनबाजी का खेल चल रहा है।
सीधे हवालात पहुंचा सकती है प्रशासनिक लापरवाही
देखने में यह केवल एक टूटा हुआ ढक्कन लगता है, लेकिन सड़क पर दिन-रात गुजरने वाले हजारों लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है। यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया और कोई अप्रिय दुर्घटना घटित होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर सीधी कानूनी जवाबदेही तय होगी।
नगर निगम जोन-2 और जलकल विभाग से मांग
क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम (जोन-2) और जलकल विभाग, ऐशबाग के अधिकारियों से अपील की है कि वे किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार करने के बजाय तत्काल संज्ञान लें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस स्थान पर बैरिकेडिंग कराई जाए और स्थायी मजबूत ढक्कन लगवाकर मार्ग को सुरक्षित किया जाए।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह
टॉप रीड्स

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).