Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

गौ माता छप्पन भोग एवं पंखा सेवा में दिखा श्रद्धा और सेवा का भाव

By News Desk·13 Sept 2026 03:59 PM (IST)
0
गौ माता छप्पन भोग एवं पंखा सेवा में दिखा श्रद्धा और सेवा का भाव

हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति की ओर से हापुड़ शहर स्थित गौशाला में गौ माता छप्पन भोग एवं पंखा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को सेवा एवं संस्कार से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराज संतोष बाबा तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराज संतोष बाबा ने कहा कि गौ माता सनातन संस्कृति की पहचान और आस्था का आधार हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और संस्कार की ऐसी परंपरा है, जो समाज को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव जीवित रहता है, वहां मानवता और संस्कार भी मजबूत होते हैं।

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज देश को सबसे अधिक आवश्यकता युवा शक्ति को सही दिशा, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ने की है। भारत युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा एवं सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही भविष्य में आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी और समाजसेवी बनकर देश की सेवा करेंगे। इनमें से ही आगे चलकर प्रदेश और देश का नेतृत्व करने वाले लोग भी निकलेंगे।

शारदा ने कहा कि युवाओं को केवल शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें संस्कार, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करनी होगी।

गौशालाएं सेवा और संस्कार की जीवंत पाठशालाएं

गौ माता के महत्व पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान सर्वोच्च माना गया है। जन्म देने वाली माता, भारत माता, धरती माता और गौ माता के प्रति श्रद्धा भारतीय परंपरा का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं केवल गौ संरक्षण के केंद्र नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संवेदना और सेवा-भाव की जीवंत पाठशालाएं हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

परिवार व्यवस्था पर अपने विचार रखते हुए शारदा ने कहा कि समाज को परिवार, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत परिवार से मजबूत समाज और मजबूत समाज से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि परिवारों के छोटे होने के साथ रिश्तों की वह विस्तृत श्रृंखला भी कमजोर पड़ सकती है, जो भारतीय पारिवारिक व्यवस्था की विशेषता रही है। उन्होंने सरकार से परिवार और जनसंख्या से जुड़े विषयों पर स्पष्ट और समान रूप से लागू होने वाली नीति बनाए जाने की अपील भी की।

यूपी के विकास का भी किया उल्लेख

विनीत अग्रवाल शारदा ने उत्तर प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराध, भय और अव्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठते थे तथा उद्योग और निवेश के लिए वातावरण कमजोर था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था, निवेश, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति और उद्यमिता के साथ संस्कारों को जोड़कर उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि गौ सेवा सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवा पीढ़ी को सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने भारत विकास परिषद युवा शक्ति के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

विधिवत पूजन कर अर्पित किया छप्पन भोग

कार्यक्रम के दौरान पूज्य महाराज संतोष बाबा, विनीत अग्रवाल शारदा और आयोजकों ने विधिवत गौ माता का पूजन एवं तिलक किया। इसके बाद अपने हाथों से गौ माता को छप्पन भोग अर्पित कर भोजन कराया गया। गौशाला में पंखा सेवा भी की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट, सचिव सचिन कुमार, सचिन गुप्ता, मिंश गोयल, रेखा सिंह, अविन गोयल, विपुल अग्रवाल, प्रियांक बंसल, अंकित गोयल, आयुष शर्मा समेत भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता मोहन सिंह, पुनीत गोयल तथा अग्रवाल एवं वैश्य समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन गौ सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते