चिनहट अधिवक्ता समिति की मासिक बैठक में बार चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन

लखनऊ। चिनहट अधिवक्ता समिति की मासिक बैठक रविवार को समिति परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षक राकेश सैनी, अध्यक्ष संतोष सिंह एवं महामंत्री राणा धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी बार चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने भी हिस्सा लिया। अवध बार एसोसिएशन की ओर से संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के प्रत्याशी दिवेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी समीर कुमार सिंह और आदिल अहमद भी बैठक में शामिल हुए।

इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने चिनहट अधिवक्ता समिति के सदस्यों से अपने-अपने पक्ष में मत एवं समर्थन प्रदान करने की अपील की। प्रत्याशियों ने अधिवक्ता हितों के लिए अपनी प्राथमिकताओं और चुनाव में समर्थन दिए जाने का आग्रह भी किया।
बैठक में चिनहट अधिवक्ता समिति के बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक में भाग लिया। अंत में समिति पदाधिकारियों ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

50 साल का सफर पूरा करेगा यूपी लोक आयुक्त संगठन, CM योगी करेंगे स्मारिका का विमोचन

जलभराव और बिजली संकट पर मंत्री ए.के. शर्मा सख्त, बोले- लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं तो संस्थान की साख पर संकट, सीएम योगी ने दी नसीहत

व्यापारियों की सेवा-सहायता के लिए खुला कार्यालय, एक अक्टूबर से मिलेंगी निशुल्क सेवाएं
टॉप रीड्स

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त

आजमगढ़ मंडल में ढाई लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ

राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने बांधा समां, मयूर नृत्य और कृष्ण लीला से भक्तिमय हुआ चिनहट

Seminar on Provident Fund Matters for Contractual Employees Held at NER Lucknow Division



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).