घाघरा की कटान से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बांसडीह तहसील पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलिया। घाघरा नदी की विभीषिका और लगातार हो रही कटान से त्रस्त बांसडीह क्षेत्र के किसानों और युवाओं का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। युवा नेता प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बांसडीह तहसील परिसर में एक विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
घाघरा नदी की कटान से इन इलाकों के ग्रामीणों के सिर पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। रेगुलेटर की जर्जर स्थिति के कारण करीब 50 गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है।

किसानों को उचित मुआवजा, कटान रोकने के लिए पक्की ठोकरों (Spurs) का निर्माण, रिंग बंधे की मरम्मत और नए रेगुलेटर का निर्माण।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि वर्षों से बाढ़ और कटान का दर्द झेल रही बांसडीह की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। अपने अस्तित्व को बचाने के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (SDM) बांसडीह को सौंपा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इन मांगों पर ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी परिसर की तस्वीर

करवा चौथ को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक, सुहाग सामग्री और पूजन के सामान की जमकर खरीदारी

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, मधुबनी पेंटिंग और रंगीन इंटरलॉकिंग से निखरेगा परिसर

बलिया में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को पेंशन से आवास तक की योजनाओं का मिलेगा लाभ
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).