बलिया पुलिस परेड ग्राउंड का होगा कायाकल्प, नवीनीकरण व चारदीवारी निर्माण का हुआ भूमि पूजन

बलिया। पुलिस परेड ग्राउंड के नवीनीकरण, उच्चीकरण और चारदीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।
परियोजना के तहत परेड ग्राउंड का समतलीकरण और उच्चीकरण कराया जाएगा। इससे मैदान में होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पूरे मैदान के चारों ओर मजबूत और आकर्षक बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाएगा।
https://x.com/visuallive_in/status/2103422173901992258?s=20
चारदीवारी बनने से परेड ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बाहरी लोगों के अनधिकृत आवागमन पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। नवीनीकरण और उच्चीकरण के बाद मैदान का उपयोग पुलिस की परेड एवं अन्य विभागीय गतिविधियों के लिए अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। भूमि पूजन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).