नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिला लेखपाल संघ, दी शुभकामनाएं

बलिया। जनपद के नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद इकाई बलिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान लेखपाल संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि जनपद में राजस्व संबंधी कार्यों, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में संघ प्रशासन के साथ सहयोग करता रहेगा।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, खंड मंत्री सुधीर कुमार पाण्डेय और जिला मंत्री मुना राम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में छट्ठू यादव, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह, बृजेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय और प्रदीप तिवारी समेत संघ के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया जिलाधिकारी आदेश हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन, नहीं तो लगेगा जुर्माना

बलिया में बदला प्रशासनिक नेतृत्व, मंगला प्रसाद सिंह की विदाई, ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान

बागीचे में दवा छिड़कते समय सांप ने डसा, मजदूर की मौत

बलिया में 4.97 करोड़ से बनेगा वीर लोरिक का भव्य सभागार, नई पीढ़ी तक पहुंचेगी लोकनायक की वीरगाथा
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).