बलिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

सातों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम गोदामों का लिया जायजा, सीसीटीवी निगरानी और लॉगबुक की जांच कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने 357-बेल्थरारोड (अ.जा.), 358-रसड़ा, 359-सिकंदरपुर, 360-फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह और 363-बैरिया विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और अन्य प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी स्क्रीन की संख्या, कैमरों की निगरानी व्यवस्था और रिकॉर्डिंग की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही लॉगबुक का अवलोकन कर यह सुनिश्चित किया कि वेयरहाउस से संबंधित सभी गतिविधियों का नियमित और विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

घाघरा की कटान से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बांसडीह तहसील पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी परिसर की तस्वीर

करवा चौथ को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक, सुहाग सामग्री और पूजन के सामान की जमकर खरीदारी

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, मधुबनी पेंटिंग और रंगीन इंटरलॉकिंग से निखरेगा परिसर
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).