बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी परिसर की तस्वीर

कलर्ड इंटरलॉकिंग से लेकर मधुबनी पेंटिंग तक की दिखेगी झलक, वाटर हार्वेस्टिंग और पार्किंग की भी होगी व्यवस्था
बलिया। जिले के प्रशासनिक केंद्र कलेक्ट्रेट को आधुनिक, आकर्षक और सुविधाजनक बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर के सुंदरीकरण और व्यवस्थित विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। योजना के तहत परिसर को नया स्वरूप देने के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों और फरियादियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट के कायाकल्प की योजना को लेकर अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीआरओ गुलशन, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे और जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्स्यायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा गंगा बहुद्देशीय सभागार, ड्रामा हॉल और कलेक्ट्रेट कॉलोनी की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

दीवारों पर दिखेगी मधुबनी कला की छटा
कलेक्ट्रेट परिसर को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन इंटरलॉकिंग लगाने, दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग कराने और पौधारोपण जैसे कार्यों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, वर्षा जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग और वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित बनाने की योजना भी तैयार की गई है।
नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने से परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही आम नागरिकों को भी अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलने की उम्मीद है।
अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि तैयार रोडमैप के अनुरूप विकास कार्य कब शुरू होते हैं और कलेक्ट्रेट की तस्वीर बदलने की यह पहल कितनी तेजी से धरातल पर उतरती है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

घाघरा की कटान से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बांसडीह तहसील पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

करवा चौथ को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक, सुहाग सामग्री और पूजन के सामान की जमकर खरीदारी

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, मधुबनी पेंटिंग और रंगीन इंटरलॉकिंग से निखरेगा परिसर

बलिया में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को पेंशन से आवास तक की योजनाओं का मिलेगा लाभ
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).