बलिया में 55.87 करोड़ से बनेगा मधुबन ढाला ओवरब्रिज, 21 पिलरों की मिट्टी जांच शुरू

बलिया। बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-19 स्पेशल स्थित मधुबन ढाला पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले निर्माण स्थल की मिट्टी की जांच शुरू कर दी गई है। इसके तहत ओवरब्रिज के लिए चिह्नित 21 पिलरों के स्थानों से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नींव की गहराई और मजबूती से जुड़े तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 55 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना को 30 अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे की ओर से कराए जा रहे इस निर्माण से बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर आवागमन को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
21 पिलरों के स्थानों पर होगी मिट्टी की जांच
प्रस्तावित ओवरब्रिज बेल्थरारोड कृषि मंडी के पास से शुरू होकर कुशहा भाड़ के भटपुरवा गांव के करीब तक बनाया जाना है। निर्माण की तकनीकी तैयारी के तहत चिह्नित सभी 21 पिलरों के स्थानों पर मिट्टी की गुणवत्ता का परीक्षण किया जा रहा है।
निर्माण टीम की देखरेख में करीब 80 फीट तक बोरिंग कर अलग-अलग गहराइयों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए जाएंगे। इन नमूनों को परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। वहां मिट्टी की मजबूती और भार सहन करने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि ओवरब्रिज के पिलरों की नींव कितनी गहराई तक बनाई जानी चाहिए।
पहले हुई पिलरों की माप, अब नमूने जुटाने का काम
निर्माण कार्य से जुड़े मैकेनिक उदयवीर के मुताबिक, रविवार से पिलरों के निर्धारित स्थानों की माप का काम शुरू किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। सोमवार से मिट्टी के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। लक्ष्य है कि करीब एक सप्ताह के भीतर सभी निर्धारित स्थानों से नमूने एकत्र कर लिए जाएं।
जांच रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगा निर्माण
मिट्टी की जांच पूरी होने के बाद नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। हालांकि, ओवरब्रिज का वास्तविक निर्माण कब शुरू होगा, यह जांच रिपोर्ट और संबंधित विभाग की आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।
करीब 55.87 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर क्षेत्रीय लोगों की निगाहें टिकी हैं। निर्माण पूरा होने के बाद बेल्थरारोड-मधुबन मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने डीएम से की मुलाकात

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव एक लाख 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 131 केंद्र, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

सीए अरुण सिंह भाजपा उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).