करंट से मौत के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, डीएम ने पूर्व और वर्तमान लेखपाल पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतें पहुंचीं, 9 का मौके पर निस्तारण | डीएम ने कहा- कागजों में नहीं, मौके पर जाकर करें शिकायतों का समाधान
बलिया। बांसडीह तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिलने का मामला सामने आया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मामले में पूर्व में लगाई गई रिपोर्ट की जांच कराने के साथ ही पूर्व लेखपाल और वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कानूनगो को भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और पीड़ित को प्रभावी राहत दिलाएं।

सूर्यपुरा की ममता ने सुनाई परेशानी
ग्राम सूर्यपुरा निवासी ममता ने बताया कि उनके पति मिठाई लाल की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद उन्हें अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है। शिकायत पर डीएम ने पूर्व में लगाई गई रिपोर्ट की जांच कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही पूर्व लेखपाल और वर्तमान लेखपाल की भूमिका की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कानूनगो को भी मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निजी जमीन से रास्ता निकालने का आरोप
बांसडीह निवासी त्रिलोकी प्रसाद ने शिकायत की कि गांव के प्रधान ध्रुव तिवारी उनकी निजी भूमि से रास्ता निकालने और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। डीएम ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

पट्टेदार को नहीं मिली हिस्से की जमीन
सलोनी पांडेय ने शिकायत की कि उनके पट्टेदार द्वारा उन्हें उनके हिस्से की भूमि नहीं दी जा रही है। जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगो को खतौनी के आधार पर संबंधित पक्ष को उसके हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर समस्या का समाधान कराने को कहा गया।
78 शिकायतें आईं, 9 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 78 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों का सिर्फ कागजी निस्तारण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और पीड़ितों को प्रभावी राहत दिलाएं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग

बलिया में 55.87 करोड़ से बनेगा मधुबन ढाला ओवरब्रिज, 21 पिलरों की मिट्टी जांच शुरू

तीन साल पुराने बोलेरो चोरी कांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार, बिहार के सिवान से दबोचा गया
टॉप रीड्स

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).