11 लाख में बनेगा इंटरलॉकिंग सड़क, MLA डॉ. अजय ने किया शिलान्यास
विश्व बंधु शास्त्री
बागपत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ौत तहसील के ग्राम तेड़ा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक निधि योजना के तहत नई इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अजय कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार और पट्टिका का अनावरण कर इस विकास कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया।
वर्ष 2025-26 की विधायक निधि योजना के तहत ग्राम तेड़ा में रमेश पंडित के घर से लेकर पीर तक इस इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 11.03 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (प्रखंड बागपत) को सौंपी गई है। 6 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस कार्य को 5 जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान समाजसेवी आशीष पवार उर्फ गोलू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक डॉ. अजय कुमार का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और हर गांव तक बेहतर सड़कें पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को इसी तरह बनाए रखा जाएगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).