Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

करघे की खनक और शहद की मिठास से वैश्विक बाजार में पहचान बनाएगा बागपत

By News Desk·19 Sept 2026 12:04 AM (IST)
0
करघे की खनक और शहद की मिठास से वैश्विक बाजार में पहचान बनाएगा बागपत
  • यूपीआईटीएस में 20 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी जिले की कारोबारी ताकत, जीआई टैग वाले होम फर्निशिंग उत्पादों से लेकर स्थानीय मिठाइयों तक की होगी झलक

बागपत। खेकड़ा की पीढ़ियों पुरानी हथकरघा बुनाई और बागपत के शहद की मिठास अब वैश्विक बाजार तक पहुंचने को तैयार है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में बागपत के 20 से अधिक निर्यातक, ओडीओपी उत्पादक, एमएसएमई, महिला और युवा उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

ट्रेड शो में जून 2023 में जीआई टैग प्राप्त बागपत होम फर्निशिंग उत्पाद प्रमुख आकर्षण होंगे। खेकड़ा की मास्टर वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी के माध्यम से पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके अलावा अम्ब्रोसिया नेचुरल्स शहद और अन्य होम प्रोडक्ट भी प्रदर्शित करेगा।

जीआई टैग से मिली बागपत की हथकरघा बुनाई को पहचान

बागपत होम फर्निशिंग को जून 2023 में जीआई टैग मिला था। यह खेकड़ा क्षेत्र में पीढ़ियों से हथकरघा बुनाई कर रहे कारीगरों के हुनर की पहचान है। मास्टर वीवर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी में सूती धागे से बेडशीट, पर्दे, मेजपोश और रनिंग फैब्रिक तैयार किए जाते हैं। फ्रेम लूम से तैयार होने वाले इन उत्पादों की मजबूत और आकर्षक बुनाई इन्हें अलग पहचान देती है।

निर्यातकों और उद्यमियों को मिलेंगे स्टॉल

यूपीआईटीएस के हॉल-14 में बागपत के नवीन निर्यातकों को पांच स्टॉल मिले हैं। इनमें वीवर्स प्वाइंट, शाहिद टेक्स इंडिया, वाया होम्स और विनय एक्सपोर्ट शामिल हैं।

ओडीओपी श्रेणी के हॉल-9 में शमशाद टेक्सटाइल को दो स्टॉल, जबकि द राइजिंग सन, बंसल टेक्सटाइल्स और त्रिसव टेक्सटाइल को एक-एक स्टॉल मिला है।

एमएसएमई, महिला और युवा उद्यमियों की श्रेणी में सिधांनम इंटरनेशनल को दो स्टॉल, जबकि नसरीन टेक्सटाइल्स, चारवेदा ऑर्गेनिक्स, प्रिंस हैंडलूम, बागपत ब्लूम प्रोड्यूसर कंपनी और अंबेडकर महिला केंद्र को एक-एक स्टॉल मिला है।

उपायुक्त उद्योग राजेंद्र सिंह ने कहा कि यूपीआईटीएस जिले के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर देगा। ट्रेड शो को लेकर जिले के उद्यमियों में उत्साह है। यहां स्थानीय कृषि उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अम्ब्रोसिया नेचुरल्स के शहद के साथ बागपत ब्लूम मिलेट्स के माध्यम से जिले के कृषि उत्पादों की झलक भी देखने को मिलेगी।

घेवर और बालूशाही से भी बढ़ेगी बागपत की मिठास

इस बार इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) पैवेलियन बनाया गया है। इसमें बागपत के पारंपरिक व्यंजनों को भी जगह मिलेगी। अमीनगर सराय का प्रसिद्ध घेवर और बागपत की बालूशाही देश-विदेश से आने वाले खरीदारों और आगंतुकों को स्थानीय स्वाद से परिचित कराएंगे।

ट्रेड शो में सिंगापुर, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, रूस, थाईलैंड और ऑस्ट्रिया सहित कई देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में बागपत के पारंपरिक उत्पादों, कृषि उत्पादों और स्थानीय खाद्य पदार्थों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

वैश्विक मंच पर बागपत

  • आयोजन: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026

  • तारीख: 25 से 29 सितंबर

  • स्थान: इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा

  • नवीन निर्यातक: 5 स्टॉल

  • ओडीओपी: 5 स्टॉल

  • प्रमुख जीआई उत्पाद: बागपत होम फर्निशिंग

  • मुख्य आकर्षण: खेकड़ा की हथकरघा बुनाई, अम्ब्रोसिया नेचुरल्स का शहद, घेवर और बालूशाही

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम