PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में जुटे NDA के दिग्गज, बाबा विश्वनाथ से मांगा दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद

योगी, राजनाथ, नायडू और चिराग पासवान ने की विशेष पूजा-अर्चना; 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को काशी में भाजपा और एनडीए के कई प्रमुख नेता जुटे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।
मंदिर के अर्चक श्रीकांत शर्मा ने षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। यह आयोजन प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।
आज हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का दिन'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी काशी के सांसद भी हैं और उनके जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ धाम में पूजन कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंदिर के पुरोहितों, आचार्यों और स्वच्छता प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। बड़नगर से काशी पहुंचे बाइक रैली के प्रतिभागियों से संवाद किया और उन्हें प्रसाद वितरित किया।

17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत काशी में विभिन्न सेवा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को विशेष पूजन-अर्चन के अलावा बटुकों और तीर्थ पुरोहितों का सम्मान तथा विश्वनाथ धाम में सेवा देने वाले स्वच्छता प्रहरियों का नागरिक अभिनंदन किया गया।
बटुकों और तीर्थ पुरोहितों का सम्मान
विशेष पूजा के बाद मंदिर परिसर में मंगलाचरण करने वाले बटुकों और तीर्थ पुरोहितों को अंगवस्त्रम और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विश्वनाथ धाम के स्वच्छता प्रहरियों का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें प्रसाद, अंगवस्त्रम और दक्षिणा भेंट की गई। सम्मान सामग्री पर्यावरण अनुकूल जूट के झोलों में वितरित की गई।

राजनाथ बोले- आजीवन स्वस्थ रहें प्रधानमंत्री मोदी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में पूजा-अर्चना को लेकर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के आजीवन स्वस्थ रहने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वस्थ रहने से विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश आगे बढ़ता रहेगा।
नायडू ने बताया ऐतिहासिक दिन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने काशी में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाए जाने को खुशी और गर्व का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। नायडू ने आने वाले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र बनने की उम्मीद भी जताई। कार्यक्रम में सेवा संकल्प यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक बीडी शर्मा, बनारस यात्रा के संयोजक जेपीएस राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Anup Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, आवास पूर्ण करने में पहला स्थान

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

लद्दाख के नक्शे पर दर्ज हुए 28 नए स्थान और भौगोलिक संरचनाएं, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी की पूरी सूची

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आईआईएसी में वृक्षारोपण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया नेतृत्व
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).