Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

स्वीकृत एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक कार्य पूर्ण करें : स्वतंत्र देव सिंह

By News Desk·18 Aug 2026 05:58 PM (IST)
0
स्वीकृत एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक कार्य पूर्ण करें : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनहित में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता है। परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के साथ-साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों तथा स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जलशक्ति मंत्री ने यह निर्देश आज उदयगंज स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय के सभागार में विभागीय मुख्य अभियंताओं (सिविल/यांत्रिक) के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में प्रदेश में संचालित स्वीकृत, नवीन एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, कार्यों की गुणवत्ता तथा परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने मुख्य अभियंताओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा केवल कागजी रिपोर्ट के आधार पर न की जाए, बल्कि स्थलीय निरीक्षण एवं वास्तविक कार्य की स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका लाभ निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन तक पहुंच रहा है।

परियोजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा

बैठक में जलशक्ति मंत्री ने परियोजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, स्वीकृत परियोजना लागत, उपलब्ध बजट, बजट आवंटन तथा आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की गति तथा निर्धारित समयसीमा की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जनहित में स्वीकृत परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

1070 परियोजनाओं के लिए 2380.69 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

विभागीय प्रस्तुतिकरण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत विभिन्न संगठनों की 1070 नई एवं पूर्व संचालित परियोजनाओं के लिए शासन द्वारा प्रथम किश्त के रूप में कुल 23,80,69.00 लाख रुपये, अर्थात लगभग 2380.69 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं पर अब तक लगभग 576.41 करोड़ रुपये का व्यय दर्ज किया गया है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में बाढ़ परियोजनाओं के लिए 1009.99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वर्ष अब तक 244 बाढ़ परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं, जिससे संबंधित क्षेत्रों के जनमानस को बाढ़ से सुरक्षा एवं राहत मिली है।

📖 Read Also: मुख्य सचिव ने मंडलायुक्तों व डीएम संग की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए परियोजनाओं के कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुरूप तेजी लाई जाए तथा धनराशि के उपयोग में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों, ग्रामीणों और आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ समय से मिल सके।

पूर्ण परियोजनाओं से 39,250 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित/पुर्नस्थापित

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद महराजगंज में रोहिन नदी पर रोहिन बैराज के निर्माण की परियोजना, जनपद कन्नौज के विकासखंड तालग्राम एवं जलालाबाद (डार्क जोन) में सिंचाई की नवीन नहर परियोजना, चौधरी चरण सिंह डलमऊ ‘बी’ पम्प नहर प्रणाली की क्षमता पुनर्स्थापना की पुनरीक्षित परियोजना तथा कचनौंदा बाँध के अवशेष कार्यों की परियोजना पूर्ण की गई।

इन चारों परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद महराजगंज, कन्नौज, उन्नाव एवं ललितपुर में कुल 39,250 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित/पुनर्स्थापित हुई है तथा लगभग 40 हजार कृषक लाभान्वित हुए हैं।

इसी क्रम में मध्यगंगा द्वितीय चरण परियोजना में चंदौसी शाखा के गैप्स को पूर्ण कराया गया, जिससे 57,000 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित हुई है। इससे संबंधित क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई सुविधा का व्यापक लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारी परियोजनाओं की प्रगति में आने वाली बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। कार्यों में अनावश्यक विलंब के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की जाए तथा जहां आवश्यक हो, संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग, सचिव कृष्ण कुमार, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प एवं नियोजन) अवधेश कुमार, प्रमुख अभियन्ता(परियोजना) रमेश चन्द्र वर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित मुख्य अभियंता (सिविल/यांत्रिक) उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते