Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

व्यापारियों की सेवा-सहायता के लिए खुला कार्यालय, एक अक्टूबर से मिलेंगी निशुल्क सेवाएं

By News Desk·13 Sept 2026 04:06 PM (IST)
0
व्यापारियों की सेवा-सहायता के लिए खुला कार्यालय, एक अक्टूबर से मिलेंगी निशुल्क सेवाएं

लखनऊ। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी सेवाओं में सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नरही बाजार का नया कार्यालय वाजपेई बिल्डिंग, नरही बाजार में शुरू हो गया। कार्यालय का उद्घाटन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नरही बाजार के बड़ी संख्या में व्यापारी तथा प्रदेश एवं नगर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही बाजार के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा और कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी ने बताया कि नवनिर्मित कार्यालय को व्यापारियों की सेवा और सहायता का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। यहां समय-समय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से कार्यालय में व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन, उद्यम रजिस्ट्रेशन, FSSAI लाइसेंस और श्रम विभाग में पंजीयन कराने में निशुल्क सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। संगठन का कहना है कि इन सुविधाओं से व्यापारियों को सरकारी प्रक्रियाओं को समझने और आवश्यक पंजीकरण कराने में सहूलियत मिलेगी।

संगठित व्यापारी ही मजबूती से उठा सकता है अपनी आवाज

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नरही बाजार के पदाधिकारियों को नए कार्यालय के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को गति के साथ प्रभावी ढंग से चलाने के लिए कार्यालय, कार्यकर्ता, कोष और कार्यक्रम आवश्यक होते हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को हर स्तर पर सक्षम बनाना आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिकता और कार्यशैली का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की सभी प्रमुख बाजारों में व्यापारियों की सहायता के लिए संगठन के कार्यालय खोले जाएंगे, जिससे व्यापारी अधिक संगठित हो सकें और उनकी समस्याओं का सम्मानपूर्वक समाधान कराया जा सके।

संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी यदि संगठित रहें तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान भी प्रभावी तरीके से कराया जा सकता है। संगठन व्यापारियों को उनके अधिकारों और सरकारी व्यवस्थाओं की जानकारी देने के साथ जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों के समक्ष उनकी समस्याएं उठाता रहेगा।

वरिष्ठ व्यापारियों और पदाधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नरही बाजार के वरिष्ठ व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में नरही बाजार इकाई के चेयरमैन प्रकाश मोहन भार्गव, अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, अजीत भार्गव, सुनील कुमार पाल, संदीप गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, अतुल कुमार जायसवाल, रमेश गुप्ता, संजय साहू, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज बेलानी, अली अहमद, महेश जैसवाल, मोहम्मद शरीफ, अतुल जायसवाल, सनी, नीरज बेलानी, दिनेश सोनकर, विकास गुप्ता, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद इमरान और अतुल कुमार अग्रवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, लखनऊ नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, महामंत्री आशीष गुप्ता, राजन मिश्रा, ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन सहित प्रदेश एवं नगर इकाई के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज