Tue, Sep 22
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR. ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR.

हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद सियासत तेज

Published By News Desk·25 Aug 20261035
0
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद सियासत तेज

प्रयागराज। स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद यूपी में सियासी और धार्मिक बयानबाजी तेज हो गई है। हाईकोर्ट ने प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि स्कूल की तय यूनिफॉर्म में व्यक्तिगत पसंद के आधार पर अतिरिक्त पहनावा जोड़ने की अनुमति नहीं है। जिसके बाद यूपी समेत देश के राजनैतिक गलियारों में माहौल गर्म हो गया है! कोर्ट के फैसले के बाद अब अलग-अलग राजनीतिक दलों और धर्मगुरुओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल, प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा सुकैना रिजवी ने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ स्कार्फ यानी हिजाब पहनकर कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी। स्कूल प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। मामले पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि स्कूल द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन जरूरी है और व्यक्तिगत पसंद के आधार पर यूनिफॉर्म में बदलाव या अतिरिक्त पहनावा जोड़ने का अधिकार नहीं है। अदालत ने स्कूल यूनिफॉर्म को अनुशासन, समानता, संस्थागत पहचान और पंथनिरपेक्ष माहौल से भी जोड़ा। कोर्ट ने कहा कि तय यूनिफॉर्म में व्यक्तिगत पसंद के आधार पर अतिरिक्त पहनावा जोड़ने की अनुमति नहीं है। वहीं फैसले के बाद योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।

वहीं सपा प्रवक्ता आजम खान ने कहा कि पार्टी मामले को कानूनी तौर पर देखेगी और सुप्रीम कोर्ट में अपील के विकल्प पर विचार किया जाएगा।

मौलाना रशीदी ने फैसले पर नाराजगी जताई, जबकि शिया धर्मगुरु यासुब अब्बास ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने स्कूल के ड्रेस कोड का पालन करने की बात कही।

दूसरी तरफ आचार्य विक्रमादित्य महाराज ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। यानी हाईकोर्ट के फैसले के बाद हिजाब का मुद्दा अब यूपी में सियासी और धार्मिक बहस का केंद्र बन गया है। अलग-अलग पक्षों के बयानों से विवाद और गरमाता नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20262500

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

20 Sept 20262335

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

20 Sept 20262020

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20263575

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

19 Sept 20263995

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20264160

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20263050

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

19 Sept 20262620

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश