समाजवादी पार्टी ने जारी की पहली सूची, पांच विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। घोषित नामों में उमर अली खान, आशु मलिक, नाहिद हसन, महबूब अली और ज्योति लोधी शामिल हैं।
सपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान और सहारनपुर सदर सीट से आशु मलिक को प्रत्याशी बनाया गया है। शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसी क्रम में अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की चुनावी राजनीति में उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। अब निगाहें समाजवादी पार्टी की अगली सूची पर टिकी हैं।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय: योगी

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

मिर्जापुर में कुर्सी गई, अब सियासत में हिसाब! दिव्या मित्तल ने अनुप्रिया पटेल पर लगाए जाति-धर्म की राजनीति के आरोप
टॉप रीड्स

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).