Wed, Nov 25
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।

राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय: योगी

By Syed Fiza Khatoon·25 Nov 2026 12:05 PM (IST)
0
राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय: योगी

लखनऊ में टीवी मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाईं उपलब्धियां

अयोध्या जा रहे अखिलेश रामभक्तों से मांगें माफी, दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं: मुख्यमंत्री

सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले ही विफल: योगी

घुसपैठियों को अपना मानती है सपा, मतदाता सूची में केवल पात्र भारतीय नागरिकों के नाम हों: मुख्यमंत्री

कट्टा-बम की फैक्ट्रियों से ब्रह्मोस निर्माण तक बदली प्रदेश की तस्वीर, 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय आ रहा है। मथुरा में राधे-राधे, अयोध्या में जय श्रीराम और काशी में हर-हर महादेव आस्था के अनुरूप अभिवादन हैं। विदाई में राम नाम सत्य कहा जाता है। अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर उन्होंने कहा कि दो नावों की सवारी करने वाले डूबते हैं। यदि नब्बे के दशक में सपा नेतृत्व को सद्बुद्धि आई होती तो रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलतीं। अब उन्हें रामभक्तों और हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री बुधवार को एक टीवी मीडिया समूह को दिए साक्षात्कार में बोल रहे थे।

पीडीए का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

मुख्यमंत्री ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए कहा कि उसकी राजनीति परिवार तक सीमित है। भाजपा का मतदाता प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक है, जो संविधान और विरासत का सम्मान करता है। उनकी किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। देश और समाज के सामने चुनौती आने पर उसका सामना करना संन्यासी का दायित्व है।

चुनाव से पहले ही विफल गठबंधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन चुनाव से पहले ही विफल हो चुका है। एक ओर बैठकें चल रही हैं, दूसरी ओर प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि दोनों दलों ने प्याज भी खाया और जूता भी। भाजपा और एनडीए के सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशियों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया से होगा।

घुसपैठ और मतदाता सूची पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा विदेशी घुसपैठियों को अपना मानती है, जबकि भारतीय नागरिकों पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि वह 1992 से गोरखपुर में रह रहे हैं। उत्तराखंड की देवभूमि और सीमा सुरक्षा में वहां के जवानों का योगदान सम्माननीय है। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को उन्होंने मतदाता सूची शुद्ध करने की प्रक्रिया बताया। मृतकों और स्थान बदल चुके मतदाताओं के नाम हटाए जाने चाहिए। प्रत्येक पात्र भारतीय का नाम सूची में रहे, लेकिन विदेशी नागरिक को मताधिकार नहीं मिल सकता। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन बना यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगे और अव्यवस्था थी। अब विकास योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और बजट तीन गुना से अधिक बढ़े हैं। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में यूपी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। पहले दो एयरपोर्ट क्रियाशील थे, अब 17 संचालित हैं, जिनमें पांच अंतरराष्ट्रीय हैं। सात शहरों में मेट्रो चल रही है।

अब कट्टा-बम नहीं, ब्रह्मोस का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया पनपे और कट्टा-बम की फैक्ट्रियां चलती थीं। अब प्रदेश में रिवॉल्वर, राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। निवेश के लिए 36 सेक्टोरल नीतियां बनी हैं और 50 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एयरपोर्ट, सेमीकंडक्टर इकाई, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क और डेटा सेंटर विकसित हो रहे हैं। देश के मोबाइल उत्पादन का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 प्रतिशत यूपी में तैयार होता है। एमएसएमई और ओडीओपी से सवा तीन करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। नोएडा जाने से जुड़ा पुराना अंधविश्वास भी तोड़ा गया।

चार लाख खरीदारों को मिले आवास

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में चार लाख खरीदार मकान मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार ने बिल्डरों और खरीदारों के बीच संवाद से समस्याएं सुलझाकर चार लाख लोगों को आवास दिलाए।

साढ़े दस लाख नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक पौने दस लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। आगामी 26 जनवरी तक साढ़े दस लाख नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि सपा की चार सरकारों में हुई कुल नियुक्तियां भी वर्तमान सरकार की एक चौथाई नहीं थीं। कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 25 दिसंबर 2021 को टैबलेट वितरण शुरू हुआ। पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट मिले। दूसरे चरण में 25 लाख का लक्ष्य है, जिनमें एक लाख से अधिक वितरित हो चुके हैं। युवाओं को एआई, ड्रोन, रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर जैसी तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सुरक्षा से खिलवाड़ पर जेल या जहन्नुम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों, व्यापारियों, निवेशकों और राह चलती महिलाओं की ओर गलत निगाह डालने वालों के लिए दो ही जगह हैं, जेल या जहन्नुम। कानून को चुनौती देने वालों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

मोदी आदर्श, कमल ही चुनाव चिह्न

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वमान्य नेता और अपना आदर्श बताया। स्वयं को पार्टी का सामान्य सिपाही बताते हुए कहा कि भविष्य में मिलने वाली जिम्मेदारी निभाएंगे। कमल का फूल पार्टी के लिए सब कुछ है और वह इसी चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे। राहुल गांधी को लॉन्च होकर भी विफल रहने वाला रॉकेट बताया। भारत को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति, यूपी को असीम संभावनाओं वाला प्रदेश और युवाओं को विकसित यूपी का सारथी बताया। बुलडोजर को यूपी की ताकत कहा।

माता के निधन के बाद निभाया संन्यासी धर्म

मुख्यमंत्री ने माता के निधन के दिन अंतिम संस्कार से जुड़े संस्कार संपन्न कर हरिद्वार में प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी और कार्यक्रम में भागीदारी का उल्लेख किया। भावुक होकर उन्होंने कहा कि यही संन्यासी धर्म है।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

24 Nov 2026

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

23 Nov 2026

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

23 Nov 2026

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

23 Nov 2026

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

24 Nov 2026

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

23 Nov 2026

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

22 Nov 2026

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

22 Nov 2026

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला