Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

27 सितंबर से शुरू होगा अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

By News Desk·25 Sept 2026 06:20 PM (IST)
0
27 सितंबर से शुरू होगा अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
  • श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण का स्वप्न साकार करने वाले अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी सेवा, संस्कार, समरसता, गौरक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण-विस्तार का अभियान बनेगी

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष को व्यापक सामाजिक एवं राष्ट्रजागरण के रूप में मनाने जा रहा है। इस अवसर पर पूरे वर्ष देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष का औपचारिक शुभारंभ 27 सितंबर को अपराह्न 2.30 बजे सीएमएस सभागार, गोमती नगर विस्तार में आयोजित कार्यक्रम से होगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में तथा विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैया लाल और प्रांतीय मंत्री देवेंद्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प करोड़ों रामभक्तों की आस्था और लंबे सामाजिक आंदोलन से जुड़ा रहा है। इस आंदोलन को देशव्यापी स्वरूप देने में श्रद्धेय अशोक सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कहा कि विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन नेतृत्व में अशोक सिंघल ने संत समाज, धार्मिक संगठनों और रामभक्तों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि के विषय को व्यापक जनचर्चा का विषय बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया।

विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज के संगठन, भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक चेतना के जागरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए भी निरंतर कार्य किया।

कहा कि अशोक सिंघल का जन्मशताब्दी वर्ष केवल उनके जीवन और योगदान को स्मरण करने तक सीमित नहीं रहेगा। इस अवसर पर उनके विचारों, आदर्शों और संकल्पों को समाज के बीच कार्यरूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मशताब्दी वर्ष के माध्यम से अशोक सिंघल के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके विचारों से लोगों को परिचित कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सेवा कार्यों के विस्तार, वेद विद्यालयों के संरक्षण एवं संवर्धन, सामाजिक समरसता, गौरक्षा, संस्कार निर्माण तथा युवाओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने सहित अनेक क्षेत्रों में वर्षभर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और सामाजिक जागरण से जुड़े कार्यों को भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद का प्रयास रहेगा कि जन्म शताब्दी वर्ष के माध्यम से श्रद्धेय अशोक सिंघल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाए। विशेष रूप से युवा शक्ति को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के लिए जागृत करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न योजनाओं को गति दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम से वर्षभर चलने वाले इन कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा को गति मिलेगी। इस अवसर पर संतों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों, विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

श्रद्धा से स्मरण, संकल्प से राष्ट्रजागरणकृ इसी भाव के साथ श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी को सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरण का अवसर बनाने का संकल्प लिया गया है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते