लखनऊ को मिलेंगी दो नई टाउनशिप, CM योगी कल करेंगे वरुण विहार-नैमिष नगर का भूमि पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के शहरी विस्तार को नई दिशा देने वाली लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का गुरुवार, 24 सितंबर को शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में आयोजित कार्यक्रम में दोनों योजनाओं का भूमि पूजन करेंगे।
करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली दोनों योजनाओं का कुल क्षेत्रफल लगभग 10,680 एकड़ बताया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के साथ ही योजनाओं के भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। एलडीए की ओर से दोनों योजनाओं में पहले चरण के भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है।
वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के पास करीब 6,580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय के साथ व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग के लिए भूखंड प्रस्तावित हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इनमें पार्क व्यू, लेक व्यू, वागेश्वरी, अदिति और ऐशबाग स्क्वायर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
https://x.com/visuallive_in/status/2102822711001260085?s=46
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, बृजलाल और संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह और संतोष सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है। विधायक डॉ. नीरज बोरा, जया देवी, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार समेत अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बाढ़ प्रभावित सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, राहत कार्यों का लिया जायजा

राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, फैजुल्लागंज में बांटेंगे बाढ़ राहत सामग्री

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).