बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, आतंकी घटना और युद्ध जैसी हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखा राइफल्स ने 73 स्वयंसेवक मास्टर ट्रेनरों को किया प्रशिक्षित, प्रदेश में हुए 258 मॉक ड्रिल : धर्मवीर प्रजापति
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिक सुरक्षा का अर्थ किसी भी नागरिक को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ना है। आपदा, दुर्घटना या राष्ट्रीय विपत्ति कभी तिथि देखकर या बताकर नहीं आती, इसलिए जब संकट आए तब कुआं खोदने के बजाय पहले ही हमारी पूरी तैयारी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री रविवार को लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1962 के भारत चीन युद्ध के बाद गठित नागरिक सुरक्षा संगठन 2017 तक उत्तर प्रदेश के केवल कुछ गिने चुने जनपदों तक सीमित था। गत वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इसे प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तार देने का निर्णय लिया गया। आज सभी 75 जनपदों में सिविल डिफेंस का गठन हो चुका है, 60 जनपदों में जिलाधिकारी इसके नियंत्रक के रूप में कार्य कर रहे हैं और किसी भी युद्ध, प्राकृतिक आपदा या आंतरिक संकट से निपटने के लिए प्रदेश के हर जनपद में एयर सायरन पहुंच चुके हैं। आज प्रदेश में 1,01,362 स्वयंसेवक सुरक्षा की एक अतिरिक्त दीवार और समाज की सामूहिक शक्ति बनकर खड़े हैं।
https://x.com/myogiadityanath/status/2124505789792653315?a=X-XGQQTLl-R0gxmrKqA&s=20
सायरन, ब्लैकआउट और अग्निकांड से बचाव का हुआ जीवंत प्रदर्शन
मॉक एक्सरसाइज के दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और यूपी पुलिस के जवानों ने हवाई हमले और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का सजीव प्रदर्शन किया। अभ्यास में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी देने तथा रेडियो, लाउडस्पीकर, मोबाइल व अन्य संचार माध्यमों से अलर्ट जारी करने की प्रक्रिया दिखाई गई। ब्लैकआउट की स्थिति में बिजली व रोशनी बंद कर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों व आश्रय स्थलों तक पहुंचाने का अभ्यास हुआ। इसके अलावा आग लगने पर अग्निशमन यंत्रों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने तथा गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट और विस्फोट जैसी स्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जबकि प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार व डीजी नागरिक सुरक्षा अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्रमुख सचिव ने राज्य मंत्री का भी अभिनंदन किया।

निष्काम भाव से कार्य करने वाला जागरूक नागरिक ही सच्चा फर्स्ट रिस्पॉन्डर
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की स्थिति में हम किंकर्तव्यविमूढ़ नहीं रह सकते। सिविल डिफेंस की कार्यपद्धति के पीछे निष्काम भाव से समर्पण की भावना होती है। जब कोई व्यक्ति समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व समझकर निष्काम भाव से कार्य करता है, तो वह प्राकृतिक या मानवीय आपदा में एक जागरूक नागरिक व फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाता है। फर्स्ट रिस्पॉन्डर वही हो सकता है जो स्वयं की परवाह किए बिना साहस, अनुशासन और उचित प्रशिक्षण से युक्त हो। उन्होंने बताया कि अब तक 1,08,627 नागरिकों, स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राओं, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स और होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स के अधिकारियों ने हमारे मास्टर ट्रेनरों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया है ताकि किसी भी घटना में नुकसान की संभावना को शून्य तक पहुंचाया जा सके।

हर जनपद में बाढ़, भूकंप, आतंकी घटना और युद्ध की स्थितियों के लिए हों मॉक ड्रिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का मॉक ड्रिल हमारी तैयारियों की परीक्षा है, जिससे पता चलता है कि व्यवस्था कितनी तत्पर है और कहां सुधार की आवश्यकता है। आपदा के समय सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित प्रतिक्रिया अनेक नागरिकों के जीवन की रक्षा कर सकती है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में आए आमूलचूल परिवर्तन से आम नागरिक का विश्वास मजबूत हुआ है। इसे और सशक्त करने के लिए लखनऊ की तरह प्रदेश के हर जनपद में बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, आतंकी घटना और युद्ध के संकट जैसी अलग अलग परिस्थितियों के लिए नियमित रूप से मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने चाहिए, जिसमें सभी सुरक्षा बलों और नागरिक सुरक्षा के युवा स्वयंसेवकों का निरंतर प्रशिक्षण हो।
गोरखा राइफल्स ने 73 स्वयंसेवक मास्टर ट्रेनरों को किया प्रशिक्षित: धर्मवीर प्रजापति
नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 1,08,627 नागरिक स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा की विभिन्न विधाओं और आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित किया गया है तथा नवसृजित जनपदों में प्रशिक्षण की कार्यवाही जारी है। गृह मंत्रालय की योजना के अंतर्गत केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में प्रदेश के 17 जनपदों के 33 तथा उत्तराखंड राज्य के दो समेत कुल 35 कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा 15 जनपदों के 5,310 स्वयंसेवकों को क्षमता निर्माण के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया और भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स के अधिकारियों द्वारा लखनऊ के 73 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मास्टर ट्रेनरों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद बृजलाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक अमरीश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार और डीजी नागरिक सुरक्षा अशोक कुमार सहित सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व यूपी पुलिस के जवान, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

यूपी में 17 लाख युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, 7 लाख से अधिक को नौकरी; CM योगी ने रोजगार का बताया रोडमैप

मां को अंतिम विदाई देकर कुछ घंटों बाद काम पर लौटे CM योगी, लखनऊ में PM मोदी के मंच पर पहुंचे; जयंत चौधरी ने भी की सराहना

डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य! लखनऊ में PM मोदी बोले- आने वाला वक्त हुनरमंद युवाओं का
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).