पुखरायां स्टेशन पर 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, दो अंडरपास निर्माण को लेकर राकेश सचान ने रेल मंत्री से की मुलाकात

लखनऊ। कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पुखरायां रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और दो रेलवे अंडरपास के निर्माण समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर अनुरोध पत्र सौंपा।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पुखरायां में इन पांच ट्रेनों के ठहराव की मांग
राकेश सचान ने बताया कि पुखरायां रेलवे स्टेशन झांसी मंडल, उत्तर-मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का विकास एवं नवीनीकरण किया जा चुका है। यह कानपुर देहात का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां से रेलवे को प्रतिवर्ष करीब 4 करोड़ रुपये की आय होती है।

क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री मुंबई और दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मंत्री ने पुखरायां स्टेशन पर निम्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की—
22589/22590 बनारस-हड़पसर/पुणे
12143/12144 सुल्तानपुर-मुंबई
15023/15024 गोरखपुर-यशवंतपुर
12597/12598 गोरखपुर-मुंबई
22583/22584 छपरा-मुंबई
राकेश सचान का कहना है कि इन ट्रेनों का पुखरायां में ठहराव शुरू होने से कानपुर देहात और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाने की परेशानी भी कम होगी।

दो रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की मांग
मंत्री ने पुखरायां में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए दो रेलवे अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव भी रेल मंत्री के सामने रखा।
इनमें मंडी समिति क्रॉसिंग गेट संख्या-205 तथा पटेल चौक, पुखरायां से दलेल नगर-अटवॉ मार्ग स्थित गेट संख्या-206 शामिल हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रबंध निदेशक को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया है।
बार-बार बंद होते हैं रेलवे फाटक, जाम से लोगों को परेशानी
राकेश सचान ने बताया कि दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण रेलवे फाटक अक्सर बंद रहते हैं। इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को लंबे समय तक आवागमन में परेशानी होती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
दोनों स्थानों पर अंडरपास बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ ही स्थानीय यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन
राकेश सचान के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुखरायां स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और दोनों रेलवे अंडरपास के निर्माण की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।
इन मांगों के पूरा होने पर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ कानपुर देहात और आसपास के जिलों के यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदिर में बस जाए...

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).