लखनऊ जंक्शन से 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' रवाना
लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रेल यात्रियों के लिए एक और विशेष पहल की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन से आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा संचालित प्राइवेट ब्रांडेड ट्रेन 'स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह तथा आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग-ऑफ कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।
IRCTC द्वारा संचालित यह ब्रांडेड तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली के बीच यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं, समयबद्धता और उत्कृष्ट सेवा के साथ एक प्रीमियम सफर का अनुभव कराएगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब पहुंचेगी मथुरा तक, राजा की मंडी समेत इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा पूर्व मध्य रेल, स्टेशनों पर बनेगा होल्डिंग एरिया

Air India इमरजेंसी लैंडिंग मामले में चौंकाने वाले दावे
शाही मेहमाननवाजी का नया प्रतीक बना ताज पैलेस लखनऊ, खूबसूरती और सुविधाएं देख हो जाएंगे हैरान
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).