Fri, Nov 20
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

दीपावली और छठ पर यूपी रोडवेज का खास इंतजाम, 12 दिनों तक मिलेगी अतिरिक्त बस सेवा

By Syed Fiza Khatoon·31 Oct 2026 11:12 AM (IST)
0
दीपावली और छठ पर यूपी रोडवेज का खास इंतजाम, 12 दिनों तक मिलेगी अतिरिक्त बस सेवा

लखनऊ। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान बसों में होने वाली भारी भीड़ और सीटों की मारामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने विशेष तैयारी की है। निगम 6 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक 12 दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। खासतौर पर दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

दिल्ली से पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

वहीं, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और इटावा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक हो, वहां मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएं।

60 प्रतिशत यात्री होने पर बढ़ेंगी अतिरिक्त सेवाएं

परिवहन निगम ने निर्देश दिया है कि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाने या बढ़ाने का निर्णय ले सकेंगे। त्योहारों के दौरान निगम की बसों को अधिकतम क्षमता के साथ सड़क पर उतारने की तैयारी है।

चालक-परिचालकों को मिलेगा 4,800 रुपये तक प्रोत्साहन

त्योहारों के दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया है।

  • 11 दिन ड्यूटी करने और प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस संचालन पर 4,400 रुपये मिलेंगे।

  • 12 दिन ड्यूटी करने और निर्धारित दूरी का मानक पूरा करने पर 4,800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निर्धारित दूरी से अधिक संचालन पर 55 पैसे प्रति अतिरिक्त किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

  • इलेक्ट्रिक बसों के चालकों को निर्धारित संचालन मानक पूरा करने पर करीब 1,000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा।

कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी 11 दिन की ड्यूटी पर 2,100 रुपये और 12 दिन की ड्यूटी पर 2,500 रुपये प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है।

बस अड्डों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

परिवहन निगम ने बसों के सुरक्षित संचालन के साथ यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। सभी बसों की समय रहते मरम्मत कराई जाएगी और जरूरी कलपुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अनफिट बसों को किसी भी स्थिति में सड़क पर नहीं उतारा जाएगा।

इसके अलावा बस अड्डों पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों और परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच भी की जाएगी।

त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत

दीपावली और छठ के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गाजियाबाद और दूसरे महानगरों से अपने घर पूर्वांचल लौटते हैं। ऐसे में रोडवेज की अतिरिक्त बस सेवाओं से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और वे आसानी से अपने घर पहुंच सकें।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

18 Nov 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत