रेलवे का डिजिटल अभियान: फेस ऑथेंटिकेशन से पेंशनभोगियों ने जमा किया जीवन प्रमाण पत्र

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से जीवन प्रमाण ऐप के जरिए हुई प्रक्रिया, 12 बैंकों और UIDAI की टीमों ने भी दी सहायता
नई दिल्ली। पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेल ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 5.0 के तहत 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में मेगा कैंप का आयोजन किया। उत्तर रेलवे मुख्यालय और दिल्ली मंडल की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस शिविर में 250 से अधिक पेंशनभोगियों ने पंजीकरण कराया।
कैंप में पेंशनभोगियों ने फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया। इस दौरान कुल 58 डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र मौके पर ही जनरेट किए गए। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों को बिना अनावश्यक परेशानी के डिजिटल प्रक्रिया के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में मदद करना था।
रेलवे और बैंक अधिकारियों ने की मदद
शिविर में रेलवे कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों ने पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया समझाई और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। इस आयोजन में 12 बैंकों की टीमों ने भाग लिया। वहीं, आधार सत्यापन और अपडेशन से जुड़ी सुविधाओं के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पेंशनभोगियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैंप में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा, उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे, रेलवे बोर्ड की प्रमुख कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध) रेखा यादव और उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल
भारतीय रेल की यह पहल पेंशनभोगियों को डिजिटल सेवाओं के माध्यम से सरल, सुविधाजनक और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के जरिए पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण ऐप और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल पेंशनभोगियों के कल्याण और उनकी डिजिटल सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

हवाई सफर से जुड़ेंगे यूपी के पर्यटन और धार्मिक स्थल, उड़ान योजना को मिली मंजूरी

दीपावली और छठ पर यूपी रोडवेज का खास इंतजाम, 12 दिनों तक मिलेगी अतिरिक्त बस सेवा

काशी पहुंचा ‘गंगा विलास’ क्रूज, विदेशी पर्यटक करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन; गंगा आरती से रूबरू होंगे मेहमान

इंडिगो का बड़ा फैसला! सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक बढ़ी, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक रद्द
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).