खाने की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग सख्त, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर में 233 प्रतिष्ठानों की जांच, 13 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नोएडा के 13 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू
लखनऊ। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड चेन, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। विभाग की 152 टीमों ने तीनों शहरों में कुल 233 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर 163 सुधार नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, कच्चे और पके भोजन के अलग-अलग भंडारण तथा कीट नियंत्रण से जुड़ी कमियां सामने आईं। गंभीर अनियमितताओं वाले कुछ प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन और कारोबार बंद कराने की कार्रवाई भी की गई।
लखनऊ में 78 प्रतिष्ठानों की जांच
लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग की 52 टीमों ने 78 फूड कोर्ट और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां कुल 42 सुधार नोटिस जारी किए गए।
विभागीय जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई, कच्चे और पके भोजन के अलग-अलग भंडारण तथा ड्रेनेज और सैनिटेशन व्यवस्था में कमियां पाई गईं। आलमबाग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान में पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान परिसर में चूहों की मौजूदगी और खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका से जुड़ी स्थिति सामने आने पर खाद्य कारोबार बंद कराया गया।
इसी तरह गोली वडा पाव और आर्क बलेनो में भी निरीक्षण के दौरान चूहों की मौजूदगी तथा अस्वच्छ परिस्थितियां दर्ज की गईं। कुछ स्थानों पर दीवारों और खाद्य पदार्थों में फंगस मिलने की जानकारी विभाग ने दी है।
फन मॉल स्थित बीकानेरवाला के निरीक्षण में भी खाद्य पदार्थों में फंगस, चूहों की मौजूदगी, दुर्गंध, ग्रेवी के दूषित होने और जलभराव जैसी कमियां दर्ज की गईं। विभाग के अनुसार इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रतिष्ठान को बंद कराया गया और उसकी अनुज्ञप्ति निलंबित की गई।
नोएडा में रसोई और स्टोरेज में मिलीं कई कमियां
नोएडा में 57 टीमों ने 71 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान 42 सुधार नोटिस जारी किए गए।
विभाग के अनुसार, कुछ प्रतिष्ठानों की रसोई में फंगस, चूहों की मौजूदगी, गंदगी और खाद्य पदार्थों के अनुचित रखरखाव जैसी कमियां मिलीं। कुछ स्थानों पर एक्सपायर्ड नॉनवेज और अन्य खाद्य सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आई।
जांच में खाद्य पदार्थों को निर्धारित तापमान पर न रखना, कच्चे और पके भोजन को साथ रखना, गंदे बर्तनों का इस्तेमाल, रसोई की अस्वच्छ स्थिति, कीट नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था न होना और खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण जैसी कमियां दर्ज की गईं।
विभाग ने मोती महल डिलक्स, निहाऊ, पंजाबी ढाबा-61, कैसल बारबेक्यू, रोड हाउस, पैडी हॉस्पिटैलिटी/रोलिंग फ्रेश, द येलो चिली, मिनिस्ट्री ऑफ दारू, टेस्ट ऑफ दिल्ली एवं जायका, ईट क्लब, एब्सोल्यूट बारबेक्यूज, कार्निवल फूड डिलाइट और येलो चिली रेस्टोरेंट समेत 13 प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की है।
गोरखपुर में सबसे ज्यादा सुधार नोटिस
गोरखपुर में 43 टीमों ने 84 प्रतिष्ठानों की जांच की। यहां निरीक्षण के बाद 79 सुधार नोटिस जारी किए गए। विभाग ने संबंधित कारोबारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, सुधार अवधि के बाद दोबारा जांच की जाएगी। यदि निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं की गईं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नागपुर में दो दवाओं के बैच गुणवत्ता जांच में फेल, सरकारी अस्पतालों में वितरण पर रोक

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 79

ब्लैडर कैंसर सर्जरी में RMLIMS की बड़ी उपलब्धि, 400 से अधिक मामलों का अनुभव टोरंटो में होगा पेश

लखनऊ में H1N1 के 9 नए मामले मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
टॉप रीड्स

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).