मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

नगरा (बलिया)। नगरा क्षेत्र के मलप हरसेनपुर स्थित सरोवर पर लोक आस्था का महापर्व डाला छठ श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सुखमय जीवन की कामना की।
छठ पूजा के अवसर पर सरोवर घाट का माहौल भक्तिमय बना रहा। छठ मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा सरोवर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और लोक आस्था के इस महापर्व में भाग लिया।
कंबल वितरण कर जरूरतमंदों की मदद
छठ महापर्व के पावन अवसर पर सरोवर घाट पर कंबल वितरण कार्यक्रम और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र, अरविंद, चंद्रिका, मुन्नीलाल, हर्षदेव, इम्तियाज, परशुराम उपाध्याय और भोला गोड़ सहित दर्जनों गरीब एवं असहाय पुरुषों और महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अजय कुमार मिश्रा और उनके पुत्रों ने किया आयोजन
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन अजय कुमार मिश्रा एवं उनके पुत्रों की ओर से किया गया। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, अभिनंदन मिश्र, हरिओम मिश्र, कमलापति मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरा थाने की पुलिस सरोवर घाट पर तैनात रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना रहा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नगरा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया छठ व्रत का समापन

जनगणना-2027 की स्व-गणना का आज होगा शुभारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ शुरू करेंगे डिजिटल अभियान

आदिवासियों की आय बढ़ाएगा प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन, 4,172 वन धन केंद्रों को मंजूरी

मेला शुरू होने से पहले ही ददरी में बना रिकॉर्ड, झूले की बोली ने सबको चौंकाया
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हाईकोर्ट की सूची से अखिलेश का सियासी वार, राजा भैया को बताया ‘सबसे बड़ा माफिया’

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).