बलिया जिला अस्पताल में पहली बार हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट, दो घंटे की सर्जरी के बाद युवक को मिली राहत

बलिया। जिला अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट (कूल्हा प्रत्यारोपण) की सफल सर्जरी की गई। आर्थो सर्जन डॉ. करन सिंह चौहान और एनेस्थेटिक डॉ. उज्ज्वल प्रकाश की टीम ने करीब दो घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद तीन महीने से कूल्हे के दर्द और चलने-फिरने में असमर्थ 44 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन किया।
सुखपुरा क्षेत्र के बसंतपुर निवासी संजय कश्यप करीब तीन महीने पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनका कूल्हा टूट गया था। कई जगह इलाज कराने के बावजूद उन्हें दर्द से राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने जांच के बाद कूल्हा प्रत्यारोपण कराने की सलाह दी।
परिजनों के मुताबिक, वाराणसी और लखनऊ में इलाज के लिए लाखों रुपये का खर्च बताया गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण संजय के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल था। समय बीतने के साथ उनकी स्थिति और खराब होती गई और वह बिना सहारे खड़े होने या चलने में भी असमर्थ हो गए।

इसके बाद संजय जिला अस्पताल पहुंचे। यहां आर्थो सर्जन डॉ. करन सिंह चौहान ने उनकी स्थिति का परीक्षण करने के बाद कूल्हा प्रत्यारोपण करने का निर्णय लिया। मरीज को भर्ती करने के बाद आवश्यक ब्लड टेस्ट और अन्य जांच कराई गईं। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद बुधवार को ऑपरेशन किया गया।
एनेस्थेटिक डॉ. उज्ज्वल प्रकाश की देखरेख में डॉ. करन सिंह चौहान और उनकी टीम ने करीब दो घंटे तक सर्जरी की। अस्पताल के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और मरीज को अब दर्द से राहत मिलने के साथ धीरे-धीरे चलने-फिरने में सक्षम होने की उम्मीद है।
डॉ. करन सिंह चौहान ने बताया कि मरीज को कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा, इसके बाद स्थिति सामान्य रहने पर डिस्चार्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में अब नियमित रूप से कूल्हा और घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।
https://x.com/visuallive_in/status/2103013110135365633?s=20
गौरतलब है कि इससे पहले जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी भी डॉ. करन सिंह चौहान की टीम द्वारा की जा चुकी है। जिला अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पूरी टीम को बधाई दी।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जलभराव से बढ़ा डेंगू का जोखिम, लखनऊ के चार अस्पतालों में 34 मरीजों का इलाज

ई-संजीवनी ने रचा इतिहास, 50 करोड़ टेलीकंसल्टेशन का आंकड़ा पार

बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).