Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

...जब लखनऊ में एक साथ जुटे 'गुड्डू भैया', 'मुन्ना भैया' और 'सचिव जी'... युवाओं के बीच शेयर किए फिल्मी दुनिया के सीक्रेट्स

By News Desk·15 Aug 2026 07:04 PM (IST)
0
...जब लखनऊ में एक साथ जुटे 'गुड्डू भैया', 'मुन्ना भैया' और 'सचिव जी'... युवाओं के बीच शेयर किए फिल्मी दुनिया के सीक्रेट्स

अली फ़ज़ल, दिव्येंदु शर्मा और ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार ने साझा किए फिल्मी अनुभव

लखनऊ। फिल्म के प्रमोशनल अभियान के तहत राजधानी लखनऊ पहुंचे लोकप्रिय अभिनेता अली फ़ज़ल, दिव्येंदु शर्मा एवं ‘पंचायत’ वेब सीरीज़ में ‘सचिव जी’ के लोकप्रिय किरदार से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले जितेंद्र कुमार ने युवाओं के साथ संवाद किया। एमिटी यूर्निवसिटी के छात्र-छात्राओं के साथ उत्साहपूर्ण संवाद करते हुए तीनों कलाकारों ने अभिनय सफर तथा फिल्म जगत से जुड़े रोचक अनुभव साझा किए। अपने पसंदीदा कलाकारों को अपने बीच पाकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली। तीनों कलाकारों ने यहां बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर’ के प्रमोशन भी किया।

कलाकारों ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनके सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान विद्यार्थियों में अपने पसंदीदा सितारों के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

फिल्म ‘मिर्जापुर’ के बारे में बात करते हुए अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने कहा कि मिर्जापुर ने पहले एक लोकप्रिय वेब सीरीज़ के रूप में दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है और अब इसे फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

📖 Read Also: गाने 'फाइन शिट' पर मचे विवाद और ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा का करारा जवाब: बोले– "मेरे खिलाफ नई रणनीति बनाओ, यह काम नहीं आई"

उन्होंने कहा कि किसी लोकप्रिय वेब सीरीज़ की कहानी और उसके चर्चित किरदारों को फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लाना अपने आप में एक नया और अनूठा प्रयोग है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस नए सिनेमाई अनुभव को भी उतना ही पसंद करेंगे और फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।

वहीं, अभिनेता अली फ़ज़ल ने विद्यार्थियों और युवाओं से फिल्म देखने की अपील करते हुए अपने खास अंदाज में कहा, “देखना, बहुत मज़ा आएगा।” अली फ़ज़ल के इस अंदाज पर युवाओं ने जोरदार तालियों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

‘पंचायत’ में ‘सचिव जी’ के लोकप्रिय किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार की मौजूदगी ने भी युवाओं में खास उत्साह पैदा किया। उन्होंने युवाओं के साथ बातचीत करते हुए अभिनय की दुनिया, मनोरंजन उद्योग में अपने अनुभवों तथा युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज