गाने 'फाइन शिट' पर मचे विवाद और ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा का करारा जवाब: बोले– "मेरे खिलाफ नई रणनीति बनाओ, यह काम नहीं आई"
मुंबई। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना 'फाइन शिट' (Fine Shit) इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरा हुआ है। एक हफ्ते पहले यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को जहां लाखों व्यूज मिल रहे हैं, वहीं इसके वीडियो, दृश्यों और बोल (लिरिक्स) को लेकर सोशल मीडिया पर सिंगर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। तमाम आलोचनाओं के बीच अब गुरु रंधावा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
गुरु रंधावा का ट्रोलर्स पर पलटवार
लगातार हो रही ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए गुरु रंधावा ने लिखा, "SISU माइंडसेट और मूव्स! उन सभी से कहो कि मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटजी (रणनीति) बनाएं, क्योंकि यह वाली काम नहीं आई। मैं अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा हूँ— 'वन वर्सेज ऑल', पगानी की तरह खास। 2025 मेरा था, 2026 मेरा है और आने वाले बाकी साल भी मेरे ही होंगे।"
आखिर क्यों मचा है बवाल?
कार्यालय के माहौल (ऑफिस थीम) पर बने इस गाने के वीडियो में महिला कर्मचारियों के प्रस्तुतीकरण और अजीबो-गरीब डांस स्टेप्स को लेकर यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ऑफिस के माहौल में महिलाओं का ऐसा चित्रण गलत और गैर-जिम्मेदाराना है। आपको बता दें कि इस गाने को गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने मिलकर लिखा व कंपोज किया है। इसमें यशस्वी देसाई ने भी अपनी आवाज दी है। ट्रोलिंग के बावजूद यूट्यूब पर गाना काफी ट्रेंड कर रहा है और इसे 13 मिलियन (1.3 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले भी गुरु रंधावा अपने गानों 'सिर्रा' और 'अजुल' को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भविष्य के फिल्मकारों को मिलेगा बड़ा मंच, 57वें इफ्फी में देशभर की 100 युवा प्रतिभाएं दिखाएंगी हुनर

पंचायत 5’ की रिलीज डेट घोषित, 3 दिसंबर से लौटेंगे सचिव जी; फुलेरा में अब बनराकस की चलेगी सरकार!

‘कजिन’ पर पंचलाइन पड़ी भारी! समय रैना के खिलाफ मौलाना कारी इशाक गोरा ने खोला मोर्चा

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने मचाया तहलका, 7 दिन में कमाए ₹934 करोड़
टॉप रीड्स

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).