Sun, Oct 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

कथक के रंगों से सजा ‘नमन’ समारोह, दिग्गज कलाकारों ने बांधा समां

By News Desk·01 Sept 2026 07:15 PM (IST)
0
कथक के रंगों से सजा ‘नमन’ समारोह, दिग्गज कलाकारों ने बांधा समां

लखनऊ कथक केंद्र के नवांकुरों ने भी घुंघरुओं की झंकार से जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और कथक केंद्र, लखनऊ की ओर से सुप्रसिद्ध कथकाचार्य पं. लच्छू महाराज की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक कथक समारोह ‘नमन : परंपरा कथक की’ का समापन मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। गोमती नगर स्थित संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में सजे मंच पर देश के ख्यातिलब्ध कथक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कथक की समृद्ध परंपरा, भाव, लय और नृत्य-सौंदर्य के विविध रंग बिखेरे।

समारोह में लखनऊ कथक केंद्र के नवोदित कलाकारों की प्रस्तुतियां भी खास आकर्षण रहीं। मंच पर नन्हे कलाकारों के घुंघरुओं की झंकार और अनुशासित कदमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे परिसर को सतरंगी छतरियों और फूलों से सजाया गया था, जिसने आयोजन के सांस्कृतिक माहौल को और भव्य बना दिया।

कथक के रंग कृष्ण के संग’ ने बांधा समां

दूसरे दिन की शुरुआत कथक केंद्र, लखनऊ की प्रस्तुति ‘गुरु कृपा’ से हुई। नीता जोशी के निर्देशन में सृष्टि प्रताप, अदिति जायसवाल, केसर सिंह, वैष्णवी अग्निहोत्री समेत कई नवोदित कलाकारों ने कथक की आकर्षक प्रस्तुति दी।

इसके बाद श्रुति शर्मा के निर्देशन में ‘कथक के रंग कृष्ण के संग’ प्रस्तुत किया गया। ‘फुलवा बिनत डार-डार’ बंदिश में सखियों द्वारा फूल चुनने के गत-भाव ने दर्शकों को आकर्षित किया। वहीं ‘श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया’ में आत्मा के परमात्मा के रंग में रंगने का भाव चक्करों और भाव-भंगिमाओं के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत हुआ। ‘रंग रंगीली छैल छबीली रसीलो नंदलाल’ में गोपियों के नटखट अंदाज ने मंच को जीवंत कर दिया।

रजनी वर्मा के निर्देशन में ‘झूला’ प्रस्तुति में कवित्त, तिहाई, टुकड़ा, परमेलू और परन के साथ राग देस एवं रूपक ताल में पं. बिंदादीन महाराज की रचना ‘झूलत राधे नवल किशोर’ पर सुंदर भाव प्रस्तुत किए गए।

डॉ. रुचि खरे ने दिखाए कथक के पारंपरिक रंग

लखनऊ की प्रतिष्ठित कथक गुरु एवं नृत्यांगना डॉ. रुचि खरे ने ध्रुपद अंग से प्रस्तुति की शुरुआत की। राग मालकौंस में निबद्ध ‘शंकर अति प्रचंड, नाचत कर डमरू बाजे’ ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग दिया। इसके बाद ठाट, आमद, परन, गत निकास और अन्य पारंपरिक बंदिशों के माध्यम से कथक की शास्त्रीयता और तकनीकी पक्ष को दर्शाया गया।

डॉ. रुचि के साथ उनकी शिष्याओं ने भी अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। अष्टपदी और मत्त ताल की प्रस्तुति में विलंबित एवं मध्य लय की लयकारी ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। अंत में दादरा ‘कोयलिया मत कर पुकार’ ने भावनात्मक माहौल बना दिया।

देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कलाकार

इंदौर की डॉ. सुमित्रा हरमलकर ने गणेश स्तुति से शुरुआत कर त्रिताल में ताल नर्तन प्रस्तुत किया, जिसमें रायगढ़ घराने की विशिष्ट बंदिशों की झलक देखने को मिली। सूरदास के पद पर आधारित अभिनय के साथ उनकी प्रस्तुति का समापन हुआ।

पुणे के डॉ. नंदकिशोर कपोते ने पं. बिरजू महाराज की लोकप्रिय वंदना ‘एक अनेक रूप में देखूं गोविंद गोपाल मुरारी’ से शुरुआत की। इसके बाद ‘बाजे रे मुरलिया बाजे’ में भाव पक्ष के साथ लखनऊ कथक घराने के तोड़े, टुकड़े, तिहाई, परन और परमेलू प्रस्तुत किए। अंत में तबला-घुंघरू जुगलबंदी ने खूब तालियां बटोरीं।

मेरठ की प्रो. (डॉ.) भावना ग्रोवर ने वल्लभाचार्य के नंदकुमार अष्टक से प्रस्तुति शुरू की। उन्होंने तीनताल में पारंपरिक कथक की विभिन्न बंदिशें पेश कीं। कृष्ण महारास पर आधारित कवित्त और बिंदादीन महाराज की ठुमरी ‘मेरी सुनो श्याम’ में शृंगार, वात्सल्य और भक्ति रस का प्रभावशाली चित्रण किया गया। तबला-पखावज जुगलबंदी के साथ प्रस्तुति का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि ने बताया संगीत को मन को छूने वाली कला

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगीत पद्य और गद्य की तुलना में अधिक सूक्ष्म स्तर पर मन और चित्त को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि ‘नमन’ जैसा आयोजन पं. लच्छू महाराज की कला साधना और उनके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक राज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय शास्त्रीय कलाओं की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कथक के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

समारोह में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह समेत बड़ी संख्या में कला प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते